बेटे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए पिता ने जुगाड़ से घर बैठे बनायीं स्कूटर जैसी दिखने वाली ये अनोखी साइकिल

Summary :

वो कहते है न मां-बाप अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसका एक ताजातरीन मामला पंजाब के लुधियाना में देखने को मिला है।

वो कहते है न मां-बाप अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसका एक ताजातरीन मामला पंजाब के लुधियाना में देखने को मिला है। दरअसल लॉकडाउन में इस पिता से एक बेटे ने   साइकिल की मांग की तो अपने बेटे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए  बाप ने देसी जुगाड़ से घर बैठे ही अनोखी साइकिल बना दी। बता दें कोरोना महामारी के चलते नई साइकिल न दिला पाने की वजह से पिता ने अपने बेटे के लिए अपने हाथों से साइकिल बनाई। जो आगे से तो हूबहू एक स्कूटर जैसी दिखती है। अब जो बेटे को पिता ने खुद से बनाकर इतना शानदार तोहफा दिया है उसकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हरमनजोत ने पिता से की साइकिल की मांग
दरअसल लुधियाना के लखोवल गांव में रहने वाले 8वीं क्लास में पढ़ने वाले हरमनजोत ने पिता से साइकिल की मांग की थी। लेकिन कोरोना के बेतहाशा फैल जाने के डर से पिता अभी उसे साइकिल नहीं दिला रहे थे। परन्तु इस पिता ने हरमनजोत को निराश भी नहीं होने दिया इसलिए खुद से ही स्कूटर जैसी दिखने वाली अनोखी साइकिल तैयार की। इसके लिए उन्होंने आगे के हिस्से को बिल्कुल स्कूटर की तरह डिजाइन किया है साथ ही चलाने के लिए पैडल दिए गए हैं।
हरमनजोत पिता की बनाई इस अनोखी साइकिल को चलाते हुए नजर आते हैं। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 25 अगस्त की सुबह शेयर किया गया था,जिसके बाद से लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Desk Team