दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाएगी। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। लेकिन देवी मां कुछ लोगों के घर जाना शायद पसंद नहीं करती हैं। तो कौन से हैं वो लोग आइए जानते हैं उनके बारे में…

1.जो लोग हमेशा दूसरों की बुराई करते रहते हैं और दूसरों के बारे में बुरा सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों के घर पर मां लक्ष्मी नहीं जाती हैं।
2.जिन घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है ऐसी जगहों पर भी माता लक्ष्मी जाना पसंद नहीं करती हैं।
.jpg)
3.जो इंसान लोभ करता है और दूसरों के हक को मारता है। ऐसे लोगों के घर भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती।
4.जो लोग दूसरों से बदला लेने की भावना रखते हैं और हमेशा दूसरों का बुरा करने की सोच रखते हैं ऐसे लोगों के घर पर भी माता लक्ष्मी नहीं टिकती है।
.jpg)
5.जो भी घर गंदे पड़े रहते हैं और वहां हर चीज अस्त-व्यस्त रहती है। ऐसी जगह पर भी मां लक्ष्मी आना पसंद नहीं करती हैं।
6.जिन घरों में अंधेरा रहता है। वहां हमेशा सन्नाटा रहता है। ऐसे घरों में भी मां लक्ष्मी जाना पसंद नहीं करती हैं।
.jpg)
7.क्रोध करने की वजह से इंसान की बुद्घि का नाश हो जाता है। ऐसे में वो कई बार गलत काम कर देते हैं। इस वजह से ऐसे लोगों के घर भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता।
8.जिन भी लोगों के घर में तामसिक प्रवृत्ति की चीजें होती हैं। ऐसे घरों में भी मां लक्ष्मी नहीं जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



