Mahashivratri Special 2024: महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। यह पावन पर्व इस साल 8 मार्च यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। हालांकि इस दिन भोले बाबा को खुश करने के लिए बहुत सारे भक्त व्रत रहते हैं। ऐसे में भक्त व्रत में (Mahashivratri Special 2024) आमतौर पर बहुत कम खाते हैं या फलाहारी खाने में तला हुआ बनाते हैं। लेकिन अगर आप बिना तले कुछ बनाकर खाना चाहते हैं तो फटाफट समा या सामक के चावल से तैयार टेस्टी फलाहारी स्नैक्स बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बहुत ही कम घी या तेल में बनकर तैयार हो जाता है।

ये है सामग्री
कम घी वाला फलाहारी नाश्ता
एक कप समां के चावल
एक चम्मच जीरा
सेंधा नमक
बारीक कटी हरी धनिया
बारीक कटा हरी मिर्च
एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर

कम तेल में बना फलाहारी स्नैक की रेसिपी
-सबसे पहले किसी पैन में दो चम्मच तेल लें। इसमे एक लीटर पानी डालें।
-साथ में सेंधा नमक स्वादानुसार डालकर एक चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें।
-अब समां के चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
-ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म ना हो तभी आटा डाल दें। जिससे कि गुठलियां ना पड़ें और अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
-इसे धीमी आंच पर भूनें (Mahashivratri Special 2024) ये जल्दी से गाढ़ा हो जाता है।
-करछूल की सहायता से भूनें और इसे पकाएं।
-जब ये पैन के किनारे छोड़ दे और इकट्ठा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
-इसे किसी प्लेट में निकालकर फैला लें और ठंडा कर लें।
-ठंडा हो जाने के बाद चौकोर टुकड़ों में काट लें।
-अब किसी तवे पर देसी घी डालकर गर्म करें। अब इस गर्म तवे पर सारे तैयार चौकोर टुकड़ों को रखकर धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें। गोल्डन ब्राउन होते ही पलट दें और दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें।
-बस तैयार है टेस्टी समां के चावल से तैयार बिना तला टेस्टी नाश्ता। इसे हरी चटनी या दही की डिप के साथ गर्मागर्म सर्व करें। इस रेसिपी को अपने घर जरूर ट्राई करें और कैसी लगी हमारी ये ररेसिपी कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App




