यूपी में छेड़छाड़ करता पकड़ा गया शख्स, जूते-चप्पल की माला पहनाकर सरेआम हुई पिटाई

Summary :

वायरल वीडियों में जिस व्यक्ति को मार पड़ रही है उस पर आरोप है कि उसने गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। इस शख्स के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया भी जाता है, इतना ही नहीं आरोपी के पूरे मुंह पर कालिख भी पोती गई।

दुनिया के किसी भी कोने में अब कुछ भी होता है तो उसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में चंद मिनटों का समय लगता है। इंटरनेट पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है लेकिन कुछ ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो पाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते है जिनमें छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर पिटाई होती है।
ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें छेड़छाड़ के आरोपी की बुरी तरह से पिटाई की गई। वैसे तो ऐसे कई वीडियो सामने आते है जिनमें छेड़छाड़ के आरोपी की पूरे गांव के सामने जुलूस निकाला जाता है और गांववाले मिलकर उसकी पिटाई करते हैं। कई बार ऐसे मामलों में पुलिस सही समय पर पहुंच जाती है लेकिन पुलिस की देरी होने पर आरोपियों को लोगों की भीड़ द्वारा बुरी तरफ पीटा जाता है।
ये घटना यूपी के औरैया जिले की बताई जा रही है,जहां एक कोटेदार के खिलाफ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें परेशान करने के आरोप लगा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना कपड़ों के सिर्फ कच्छा पहने खड़ा है और उसके मुंह पर कालिख लगी है और उसने गले में जूतों की माला पहन रखी है। वहीं, उसके सामने साड़ी पहने एक महिला अपने हाथ में चप्पल पकड़े खड़ी है और वो इस शख्स को कुछ गांववालों के सामने चप्पल से मारती दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे कोटेदार ने गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। ऐसे में छेड़छाड़ के आरोपी को सबक सिखाने के लिए लोगों ने पहले तो इसके पूरे फेस पर कालिख पोती। इसके बाद इसे जूतों की माला पहनाई गई। इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ वीडियो पर फनी कॉमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग यूं सरेआम आरोपी की पिटाई करने को सही बता रहे हैं।
इस समय पूरा देश मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना से आक्रोश में है। देश-दुनिया में महिलाओं के साथ हो रहे है क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ज्यादातर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते है, बहुत ही कम आरोपी लोगों पकड़ में आते है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इस तरह की ऐसे आरोपियों को सबक सिखाया जाता है।

Desk Team