फिल्म बाहुबली का वह सीन तो शायद आपको आज भी याद होगा जिसमें बाहुबली का भाई ‘भल्लालदेव’ एक गुस्साए सांड से लड़ता है और उसे उठाकर पटक भी देता है। हाल ही में एक ऐसा ही फिल्मी सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक शख्स जो ज्यादा कद काठी का नहीं है वह सांड को सींग से पकड़कर उसे घुमा देता है और उसे पटक देता है। अब इस शख्स का ये बाहुबली अंदाज खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स सांड से बीच सड़क पर ही लडऩा शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं मामूली कदकाठी वाला ये शख्स सांड का बिना खौफ खाए मुकाबला कर रहा है। शख्स सांड के सींग पकड़कर भिड़ रहा है।

बीच सड़क पर सांड को पटका
इस शख्स ने सांड के सींग पूरी ताकत से पकड़े हुए हैं जिस वजह से सांड लाचार दिखाई दे रहा है। ये शख्स सांड के सींग पकड़कर उसे नीचे गिराने की कोशिश में लगा हुआ है। सांड और इस शख्स के बीच काफी देर तक जोर-आजमाइश चलती रही। इसके बाद सांड खुद को शख्स की पकड़ से छुड़ाने की खूब कोशिश भी करता है। इस दौरान वह यहां-वहां झटके भी देता है।

लेकिन शख्स ने काफी मजबूती से सांड को अपने हाथों में कंट्रोल किया हुआ है। कुछ देर बाद वह आखिर सांड को जमीन पर पटक देता है। अब इस शख्स और सांड की यह लड़ाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया की जनता भी इसे शेयर करने में लगी पड़ी है। हालांकि यह शख्स कौन है यह वीडियो कहां की है इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Download Android App
Download iOS App



