इस शख्स ने स्टेशन के बाहर किया पेशाब, रेलवे ने फिर सिखाया सबक

Summary :

हाल ही में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जबकि यह घटना भारत की नहीं है। लेकिन जब कभी भी पुरुषों को घर से बाहर जाकर शौच जाना होता है

हाल ही में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जबकि यह घटना भारत की नहीं है। लेकिन जब कभी भी पुरुषों को घर से बाहर जाकर शौच जाना होता है तो वह सबसे पहले अपने आस-पास की दीवार की तलाश करते हैं बाद में कभी गलती से वॉशरूम के लिए सोचा तो सोच लिया वर्ना खुद से ही इगनोर मार दिया। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर शहर का सामने आया है। जहां पर एक शख्स टॉयलेट जान की बजाय रेलवे स्टेशन के बाहर ही पेशाब करने लगा। रेलवे अधिकारियों को जब इस बात के बारे में पता लगा तब उन्होंने सबसे पहले इस शख्स को टे्रन में सफर करने से रोक दिया और उसके बाद जहां पर इसने पेशाब किया उसी से वह जगह साफ भी करवाई। इतना ही नहीं इस शख्स को कई लोगों ने चेतावनी भी दी कि अगर वह ऐसा कुछ भी करता है तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

ये वाकया ट्विटर पर शेयर किया गया

BTP3Counties ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है आज की सबसे महत्वपूर्ण बात। यदि आपने फैसला कर लिया है हमारे स्टेशनों में से एक पर पेशाब करने का तो हाथ में बाल्टी और पोछा लेकर उसके साफ करने के लिए आप खुद तैयार भी रहें। इसके साथ ही आपको ट्रेन में सफर करने से भी रोक दिया जाएगा। जैसा की वॉर्सेस्टर में आज इस शख्स के साथ हुआ है।

लोगों ने दी कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं

Desk Team