इस समय शनिदेव सीधी चाल चल रहे हैं। शनिदेव का मार्गी होना कुछ राश्यिों के लिए काफी शुभ है,लेकिन कुछ राशियों पर शनिदेव का प्रभाव काफी बुरा पड़ सकता है। शनि के मार्गी होने पर मकर राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो गई है। वहीं शनि 1 मई 2019 तक सीधी चाल ही चलेंगे। वहीं कई लोगों के लिए इसक प्रभाव काफी मुश्किल भी बढ़ा सकता है। वहीं किसी को लाभ भी होगा। तो आइए जानते हैं शनि के कुछ प्रभावों के बारे में किसको होगा मुनाफा तो किसको उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान।
1.मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को काम में खूब तरक्की मिलेगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ भी होगा। इन राशि के जातकों का बुरा समय खत्म होने वाला है। वहीं इनको कामकाज में बड़ी सफलता मिलने का पूरा अवसर मिलेगा।
2.वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए इस साल का आखिरी का समय अच्छा होगा। इस दौरान आपका नई योजना पर किए गए प्रयास सफल होंगे। कानूनी मसलों में थोड़ी परेशानी होने की पूरी संभावनाएं हैं। जो लोग जॉब में हैं उन लोगों को साल के आखिरी में लाभ होगा।
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के साथ उनका भाग्य पूरी तरह से सहयोग में है। इन राशि के लोगों को पहले आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में सहयोग मिलेगा।
4.कर्क राशि
इन राशि के लोगों को कार्य के दौरान परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों की जो लंबे समय से बीमारी चल रही है वह दूर होगी। परिवार वालों के साथ विवाद होने के पूरे योग हैं। वहीं कर्क राशि के लोगों का विदेश यात्रा जाने के लिए योग बन रहे हैं।
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल चुनौतियों से रुबरु करवाएगी। वहीं कामकाज में तरक्की देखने को मिलेगी। इंकम में वृद्घि होगी इसके साथ ही मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।
6.कन्या राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में खूब तरक्की मिलने वाली है। इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा होने वाला है। लेकिन इनको धैर्य रखना होगा। सुख-सुविधाओं में भी वृद्घि होगी।
7.तुला राशि
इस राशि के लोगों को कठिन मेहनत को पूरा फल मिलेगा। आपका भाग्य भी पूरी तरह से आपका साथ देगा। बुद्घि और पराक्रम के बल पर वह सारी सफलता हासिल करने में सफल होंगे।
8.वृश्चिक राशि
इस राशि जातकों को नए साधन मिलेंगे। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में आपको इजाफा होगा क्योंकि शनि की विशेष नजर इस राशि पर बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से जीवन में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा।
9.धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। इस समय आपको कई नए अवसर मिलेंगे। कई सालों से रुकी हुई सफलता दूर होंगी। धनु राशि के लोगों को आय के साधन में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है।
10.मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों को बिजनेस में बदलाव हो सकता है जिससे शायद आपकी परेशानियां बढ़ जाए। आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को जीवन साथी का खूब प्यार मिलेगा। कुछ नए अवसरों की प्राप्ति होगी। मार्गी शनि वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसमें आपको लाभ मिलेगा।
12.मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि बहुत भारी सिद्घ हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ मतभेद हो सकते हैं जिसे आपको भारी नुकसान हो सकता है। धन में हानि होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App
















