Mathura Marriage News: साली ने चुराए जूते तो मुंह फुला लिया दूल्हा, जयमाला से किया इंकार फिर दुल्हन ने जो किया उसे सुनकर ठनक जाएगा माथा 1

साली ने चुराए जूते तो मुंह फुला लिया दूल्हा, जयमाला से किया इंकार फिर दुल्हन ने जो किया उसे सुनकर ठनक जाएगा माथा

Mathura Marriage News

Mathura Marriage News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी वाले घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जूते चुराई कि रस्म के दौरान बड़ा बवाल हो गया। दूल्हे को यह रस्म इतनी खराब लगी कि उसने दुल्हन की बहनों से बदसलूकी कर दी। दूल्हे के खराब व्यवहार से दुल्हन काफी नाराज हो गई। मौके पर ही दुल्हन ने इस शादी ने इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बिना जूते-चप्पल पहनें निकल गया और पूरी बारात भी वापस लौट गया।

Uttar Pradesh wedding incident: क्या है पूरी घटना?

Mathura Marriage News
Mathura Marriage News (credit-sm)

यह पूरा मामला मथुरा के सुरीर इलाके का है। यहां 7 नवंबर को एक घर में शादी होनी थी, मगर शादी से पहले ही दूल्हा नाराज हो गया, जिससे दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। कहानी कुछ ऐसी है कि दूल्हा उस वक्त नाराज हुआ, जब दुल्हन की बहनों ने एक दूल्हा जूते चुराने की रस्म पर भड़क गया। दरअसल, सहपऊ के एक गांव से बारात आई थी। रात्रि भोज के बीच जब जूते चुराई की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हा गुस्से में आ गया।

Mathura Marriage News, Marriage dispute viral story: नंगे पैर लौटा दूल्हा

Mathura Marriage News
Mathura Marriage News

इस बीच, दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे से बहुत नाराज हो गई और उसने तत्काल प्रभाव से उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिवार वालों ने पहले तो दूल्हे पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा और उसके रिश्तेदार शांत नहीं हुए और नाराजगी जाहिर करते हुए खूब हंगामे किए। माहौल तब और गरमा गया जब गुस्से में दूल्हे ने अपनी माला और अंगूठी फेंक दी और बिना जूते पहने ही जाने लगा।

दुल्हन के परिवार वाले इस व्यवहार से नाराज़ हो गए और अपनी बेटी के समर्थन में शादी करने से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के तहत वर पक्ष ने वधू पक्ष को शादी का पूरा खर्च दे दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और दूल्हा खाली हाथ लौट गया।

ये भी पढ़ें: गला घोंटकर हत्या, जला दी लाश, बहा आया अस्थियां; फिल्म दृश्यम देखकर बनाता था कहानियां, खुलासे से पुलिस हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।