गला घोंटकर हत्या, जला दी लाश, बहा आया अस्थियां; फिल्म दृश्यम देखकर बनाता था कहानियां, खुलासे से पुलिस हैरान

Summary :

maharashtra husband murdered wife: पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे गायब करने की कोशिश की और फिर खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर पत्नी की तलाश करने की नाटक करता रहा। उसकी पूरी योजना फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित थी। husband burned body in box: यह है पूरा मामला आरोपी समीर जाधव की पत्नी अंजलि जाधव एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। दोनों की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जो क्रमशः तीसरी और पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। 26 अक्टूबर को समीर ने…

maharashtra husband murdered wife: पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे गायब करने की कोशिश की और फिर खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर पत्नी की तलाश करने की नाटक करता रहा। उसकी पूरी योजना फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित थी।

husband burned body in box: यह है पूरा मामला

maharashtra husband murdered wife
maharashtra husband murdered wife (credit-sm)

आरोपी समीर जाधव की पत्नी अंजलि जाधव एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। दोनों की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जो क्रमशः तीसरी और पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। 26 अक्टूबर को समीर ने अपनी पत्नी को यह कहकर एक किराए के गोदाम में बुलाया कि वह उसे नया गोदाम दिखाना चाहता है। वहां पहुंचने के बाद उसने अंजलि की हत्या कर दी और अपराध के सबूत मिटाने की कोशिश की।

Pune crime news: पति खुद था दूसरी औरत के प्यार में पागल

घटना के वक्त बच्चे दिवाली की छुट्टियों में गांव गए हुए थे। शुरू में पुलिस को शक हुआ कि समीर ने पत्नी को किसी शक के चलते मारा होगा, लेकिन जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली। समीर खुद एक दूसरी महिला के साथ रिश्ते में था। उसने पत्नी के फोन से अपने ही दोस्त को प्रेम भरे संदेश भेजे और फिर खुद ही उनके जवाब देकर यह

maharashtra husband murdered wife
maharashtra husband murdered wife (credit-sm)

दिखाने की कोशिश की कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है।

रोज आता था थाने और पूछता था मेरी पत्नी मिली क्या?

maharashtra husband murdered wife (credit-sm)
maharashtra husband murdered wife (credit-sm)

हत्या के बाद समीर पुलिस थाने जाकर बार-बार पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने और उसकी तलाश के बारे में पूछताछ करता रहा। वह रोज़ पुलिस से यह पूछता कि उसकी पत्नी मिली या नहीं और जांच कहां तक पहुंची है। उसका यह ज़रूरत से ज़्यादा चिंतित और ओवरएक्टिंग जैसा बर्ताव ही पुलिस के शक की असली वजह बना।

maharashtra husband murdered wife: पुलिस ने खोले कई राज

maharashtra husband murdered wife
maharashtra husband murdered wife

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संबाजी कदम ने बताया कि CCTV फुटेज और तकनीकी जांच में समीर का बयान संदिग्ध पाया गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच्चाई स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह पूरी साजिश फिल्म ‘दृश्यम’ चार बार देखकर रची थी। समीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए केस राजगढ़ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से अफेयर, पति को दी नशीली दवा और बांधे हाथ-पैर; कहानी जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।