पारिवारिक विवाद का युवक ने ऐसा निकाला रास्ता! पत्नी से नाता तोड़ दूसरे युवक से करा दी शादी, 3 बच्चें भी सौंपे

Summary :

Meerut Husband Wife News: देश दुनिया से आए दिन कई अजीबो- गरीब मामले सामने आते हैं। इस दौरान कई मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनकर लोग अपना माथा तक पकड़ लेते हैं। वहीं कई मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें जानने के बाद लोग हंसते नहीं रुकते। इस बीच ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद और लगातार झगड़ों से परेशान एक व्यक्ति ने समाज के सामने अपनी पत्नी की शादी दूसरे युवक से करा दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीनों संतानें भी पत्नी के साथ उस…

Meerut Husband Wife News: देश दुनिया से आए दिन कई अजीबो- गरीब मामले सामने आते हैं। इस दौरान कई मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनकर लोग अपना माथा तक पकड़ लेते हैं। वहीं कई मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें जानने के बाद लोग हंसते नहीं रुकते। इस बीच ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है।

यहां पारिवारिक विवाद और लगातार झगड़ों से परेशान एक व्यक्ति ने समाज के सामने अपनी पत्नी की शादी दूसरे युवक से करा दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीनों संतानें भी पत्नी के साथ उस युवक को सौंप दीं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Meerut Husband Wife News: पारिवारिक विवाद से उपजा तनाव

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति का अपने परिजनों से लंबे समय से संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसके रिश्तेदार उसके ससुराल पक्ष द्वारा बनाए गए घर और जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। व्यक्ति का आरोप है कि उसे कई बार धमकाया गया और उस पर हमला तक कराया गया, ताकि उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में फंसाकर संपत्ति हड़पी जा सके। इन लगातार विवादों और पारिवारिक तनाव से व्यक्ति मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया। उसे लगने लगा कि उसकी पत्नी और बच्चे भी इस विवाद में फंसकर परेशान होंगे। इसी वजह से उसने समाज के सामने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया।

Meerut Husband Wife News
Meerut Husband Wife News (source: social media)

Meerut News Hindi: पत्नी और युवक की सहमति से हुई शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति ने समाज के सामने अपनी पत्नी की शादी एक अन्य युवक से कराई। यह शादी पूरी तरह आपसी सहमति से हुआ। महिला और उस युवक ने खुद भी इस रिश्ते को स्वीकार किया। निकाह के बाद व्यक्ति ने अपनी तीनों संतानें भी पत्नी के साथ उस युवक को सौंप दीं, ताकि वे सभी मिलकर शांतिपूर्वक जीवन जी सकें।

Meerut Husband Wife News
Meerut Husband Wife News (source: social media)

Meerut Love Story: पुलिस को दी गई लिखित सूचना

पीड़ित व्यक्ति ने यह पूरा मामला पुलिस को लिखित रूप में भी बताया। अपने बयान में उसने कहा कि अब उसे अपनी पूर्व पत्नी या उसके नए पति के संबंध से कोई आपत्ति नहीं है। उसने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक दोनों साथ रहना चाहें, वे स्वतंत्र हैं। व्यक्ति ने दोनों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए पुलिस से अनुरोध किया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करने की कोशिश करे, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Meerut Husband Wife News
Meerut Husband Wife News (source: social media)

पुलिस की प्रतिक्रिया

सरूरपुर थाना प्रभारी (एसओ) अजय शुक्ला ने बताया कि शादी दोनों पक्षों की सहमति से हुई है। फिलहाल किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति महिला या उसके नए पति को परेशान करेगा, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

Meerut Husband Wife News
Meerut Husband Wife News (source: social media)

मामला गांव में बना चर्चा का विषय

यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना को एक असामान्य लेकिन शांतिपूर्ण समाधान के रूप में देख रहे हैं। समाज के सामने इस तरह का फैसला लेना आसान नहीं होता, लेकिन व्यक्ति ने पारिवारिक झगड़ों से मुक्त होकर अपनी पत्नी और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेस्ट हुआ पूरा, जानें क्यों जरूरी है कैलिब्रेशन फ्लाइट का ट्रायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।