‘वर्ल्ड फेमस’ पैराग्लाइडर विपिन साहू से मिलिए, जिस पर बन रहे हैं मीम्स

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला बिल्कुल जेसीबी की खुदाई जैसा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला बिल्कुल जेसीबी की खुदाई जैसा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शख्स पैराग्लाइडिंग करने गया और ऊपर जाकर वह वीडियो बनाने लग गया।
इस शख्स को तो इतना डर लगा रहा था कि इसके डर को देखकर यमराज भी डर जाए। इस शख्स का वीडियो जिसने भी देखा है सब इसके ही डायलॉग बोल रहे हैं। भाई तू 100 ले, 200 ले ले, भाई 500 ले ले मुझे लैंड करा दे बस। चलिए बताते हैं कि आखिर यह शख्स है कौन।
लड़का बांदा जिले का है

इस शख्स का नाम विपिन साहू है और यह यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है। विपिन साहू का टाइल्स का बिजनेस है। 
सोशल मीडिया पर शेयर कर ‌‌दिया वीडियो
मीडिया ने विपिन साहू ने बात करते हुए कहा कि फेसबुक पर उन्होंने अपना यह वीडियो शेयर कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। विपिन के इस वीडियो के बाद लोग उसे कॉल करने लगे। देखते ही देखते विपिन साहू मशहूर हो गए। 

मीम्स बनने लगे हर जगह
साहू भाई के इस वीडियो को लोगों ने ट्विटर फेसबुक हर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया साथ सिचुएशन के साथ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह एक सिचुएशनल जोक है। मीम्स की बाढ़ आ गई। इस वीडियो को पूरा शेयर नहीं किया गया है क्योंकि इसमें गाली-गलौज भी है।

डर तो लगा ही

मीडिया से बात करते हुए विपिन ने कहा कि पैराग्लाइडिंग करते हुए उन्होंने गालियां जान-बूझकर नहीं दी। जैसे ही ऊपर की तरफ जाते हैं तो दिमाग भी ऊपर चला जाता है। जिसके बाद दुनिया अन-कॉन्शियम जैसी लगती है। 

Desk Team