मेगन मार्कल में है भ्रांतियों को दूर करने की क्षमता : प्रियंका चोपड़ा 

Summary :

NULL

न्यूयार्क : प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि मेगन मार्कल में दुनिया को बदलने की ताकत है। ‘ टाइम ’ पत्रिका के वार्षिक 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में ब्रिटेन के शाही घराने की पुत्रवधु बनने जा रहीं मेगन मार्कल के बारे में लेख लिखा है , जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि मेगन और हैरी ने एक बार फिर इस बेरुखी दुनिया को परीकथा में यकीन कराया है। टाइम पत्रिका के इस लेख में मेगन की तस्वीर प्रिंस हैरी के साथ छपी है।

प्रियंका ने कहा कि मेगन संजीदगी से दुनिया की परवाह करती हैं। आप उनके जरिये वास्तविकता देख सकते हैं। भ्रांतियों को तोड़ने की उनकी मुहिम उनके स्वभाव में भी झलकती है और उनकी यही खूबी उनकी पीढ़ी के लोगों से उन्हें जोड़ती है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team