मध्य प्रदेश से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। हुआ कुछ ऐसा यहां के विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के नायब तहसीलदार ने जब एक आदमी से 25 हजार रुपए रिश्वत मांगी तो उस बिचारे किसान ने बीते दिन यानि बुधवार को नायब तहसीलदार की गाड़ी से अपनी भैंस को बांध दिया। इस किसान का नाम भूपत रघुवंशी है जो सिरोंज तहसील के ग्राम पथरिया का रहने वाला है।

क्या है माजरा
मीडिया रिपोट्स के अनुसार नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। किसान भूपत रघुवंशी ने कहा है कि उनकी जमीन के बंटवारे का मामला 7 महीने से टालम-टोल हो रहा है। वो बहुत सारे चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन नायब तहसीलदार उनसे 25 हजार रुपए मांग रहे हैं। किसान का कहना है कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है यदि मेरे पास कोई सबसे कीमती चीज है तो वो बस मेरी भैंस है। इसलिए मैंने नायब को अपनी भैंस दे दी।
रिश्वत का आरोप झूठा
भूपत के आरोप पर नायब तहसीलदार सिद्घार्थ सिंघल ने बताया कि मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे है जो झूठे हैं। यह सब कुछ भूपत मशहूर होने के लिए कर रहे हैं। हालांकि जब भूपत के अटके हुए काम को लेकर उनसे सवाल किया गया तब उन्होंने किसी बात का कोई जवाब नहीं दिया।
काफी लंबी बहस होने के बाद भूपत अपनी भैंस को घर वापस ले गए। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक मेमोरेंडम ज्ञापन छोड़ा है। यह मेमोरेंडम उन्होंने एसडीएम संजय जैन को सौंपा है। जिन्होंने इस मामले की जांच पड़ताल हो जाने के बाद उचित कार्रवाई करने के लिए बोला है।


Download Android App
Download iOS App



