इस शख्‍स ने अपने बच्चे के लिए नूडल्‍स के 2000 पैकेट्स से बनाया छोटा सा घर

Summary :

चीन के एक शख्स ने इंस्टेंट नूडल्स ने एक ऐसी नायाब चीज तैयार की है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आप यही सुना होग कि इंस्टेंट नूडल्स लोग बनाकर खाते हैं

चीन के एक शख्स ने इंस्टेंट नूडल्स ने एक ऐसी नायाब चीज तैयार की है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आप यही सुना होग कि इंस्टेंट नूडल्स लोग बनाकर खाते हैं लेकिन इस शख्स ने तो इंस्टेंट नूडल्स से एक घर बना दिया है। 
दरअसल यह शख्स पिता बनने वाला है और इसने 2000 नूडल्स के पैकेट्स से एक छोटा सा घर बनाया है। उसने यह प्लेहाउस अपने हाेने वाले बच्चे के लिए बनाया है। ताकि वह उसमें खेल सके। 
गोंद से एक्यपायर नूडल्स के पैकेट्स को चिपकाया 
पिछले दिनों इस प्लेहाउस की कुछ तस्वीरें चीन की सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों को खुद मिस्टर झांग ने शेयर किया था। जैसे ही मिस्टर झांग के इस छोटे से घर की तस्वीरें वायरल हुईं वैसे ही उन्हें भी सुर्खियां मिल गईं। 

झांग ने अपने इस प्लेहाउस के बारे में बात करते हुए कहा है कि प्लेहाउस एक्सपायरल हो चुुके नूडल्स के पैकेट्स से बनाया गया है। घर को बनाने के लिए ईंट चाहिए होती है उसी तरह नूडल्स को ईंट की तरह इस्तेमाल किया गया है। इन्हें गोंद से चिपकाया गया है। 
एक सिंगल बेड भी है घर के अंदर 
बता दें कि इस नूडल्स वाले घर में झांग ने खिड़की, दरवाजे और एक सिंगल बेड भी रखा है। इस बारे में झंाग ने बताया कि, मेरा एक दोस्त फूड प्रोडक्ट्स का होलसेलर है। उसके पास नूडल्स का एक बैच पड़ा था, जो एक्सपायर हो गया था। 
वह इसे फेंकना चाहता था, लेकिन मैंने उसे ऐसा करने से रोक दिया। मैंने 2000 नूडल्स के पैकेट्स को एक बिल्‍डिंग मैटेरियल की तरह इस्तेमाल कर यह घर बनाया है। 
यह घर स्‍क्वायर मीटर से बना हुआ है
1 मीटर चौड़ा और 2 मीटर लंबा है यह प्लेहाउस। इस प्लेहाउस को पूरे 4 स्‍क्वायर मीटर में बनाया गया है। इतना ही नहीं इस प्लेहाउस में एक सिंगल बेड भी है। इस बेड पर एक वयस्क इंसान आराम से सो सकता है। इस घर में खिड़की और लाइट्स भी लगाए गए हैं। 
नुकसानदायक हो सकता है सेहत के लिए 
झांग के इस घर की जहां लोगों ने तारीफ की है तो वहीं कई लोगों ने आलोचना भी की है। लोगों ने कहा है कि, नूडल्स एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में यदि होने वाले बच्चे से इसे खा लिया तो परेशानी हो सकती है। 
यही नहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि, खराब हो चुके नूडल्स में कई सारे कीड़े भी हो सकते हैं जिससे बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। 

Desk Team