मकान मालिक नहीं लौटा रहा था 60000 रुपए, किरायेदार ने फिर जो किया…

Summary :

किरायेदार और मकान मालिक के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता है, लेकिन ज्यादातर समय ये विवाद किराये को लेकर सामने आते हैं। ये ही कारण है कि लोग एग्रीमेंट बनवा लेते हैं और डिपोजिट जमा कर देते हैं। जिससे भविष्य में किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए। लेकिन फिर भी यहां विवाद हो ही जाता है, अब ऐसा ही एक मामला चर्चा में बना हुआ है। समय से पहले खाली कराया फ्लैट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला मुंबई का है जहां एक मकान मालिक को किराएदार को रिफंड वापस…

mumbai landlord efuses to return teanant 60000

किरायेदार और मकान मालिक के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता है, लेकिन ज्यादातर समय ये विवाद किराये को लेकर सामने आते हैं। ये ही कारण है कि लोग एग्रीमेंट बनवा लेते हैं और डिपोजिट जमा कर देते हैं। जिससे भविष्य में किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए। लेकिन फिर भी यहां विवाद हो ही जाता है, अब ऐसा ही एक मामला चर्चा में बना हुआ है।

mumbai landlord efuses to return teanant 60000

समय से पहले खाली कराया फ्लैट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला मुंबई का है जहां एक मकान मालिक को किराएदार को रिफंड वापस करने से इंकार करना महंगा पड़ गया। दरअसल, पेशे से एक कॉमेडियन शख्स ने अपनी और अपने मकानमालिक की बातचीत को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया। बातचीत शेयर करते हुए कश्यप स्वरूप नाम के एक शख्स ने कहा कि उसका लॉक-इन पीरियड खत्म होने से पहले ही उससे अपना फ्लैट खाली करा लिया।

mumbai landlord efuses to return teanant 60000

डिपोजिट देने से किया इंकार

हालांकि मकानमालिकन ने वादा किया था वो उसका डिपोजिट जल्द ही वापस कर देगा लेकिन फ्लैट खाली करने के बाद लैंडलॉर्ड ने कॉल तक उठाना बंद कर दिया। साथ ही डिपॉजिट के 60 हजार रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया। शख्स ने अपनी बात का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में उनकी मदद की।

ये पोस्ट @LowKashWala ने शेयर किया है

यूजर्स ने कहा-अच्छा हुआ

अपनी पोस्ट में शख्स ने आगे लिखा कि मैं मुंबई पुलिस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे केस जल्द से जल्द निपटा दिया। वहीं, पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाड़ ही आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘ ऐसे मकानमालिकों के साथ ऐसा ही होना चाहिए’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ मुंबई में मकानमालिक अपना खुद का गुंड़ा राज चलाते हैं। जबकि एक ने लिखा, ‘मुबंई पुलिस से और राज्यों के पुलिस को सीख लेनी चाहिए’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid