अंतरिक्ष से इस महिला एस्ट्रोनॉट ने लगाई बैंक में सेंध, जांच कर रही NASA

Summary :

अब अंतरिक्ष में इंसानों के साथ-साथ अपराध में पहुंच गए हैं। आप भी सोच रहें होंगे कि अंतरिक्ष में कैसे अपराध जा सकते हैं।

अब अंतरिक्ष में इंसानों के साथ-साथ अपराध में पहुंच गए हैं। आप भी सोच रहें होंगे कि अंतरिक्ष में कैसे अपराध जा सकते हैं। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने ऐसे ही मामले की जांच शुरु कर दी है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी आईएसएस का मामला है जहां पर बैंक खाते को अंतरिक्ष से हैक किया गया साथ ही इससे पैसों की लेन-देन भी की गई।
खबरों के अनुसारन नासा की महिला एस्ट्रोनॉट ऐनी मैकक्लेन पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपनी समलैंगिक साथी समर वॉर्डन एक्स मंगेतर के बैंक अकाउंट में अंतरिक्ष में रहकर सेंध लगाई है। 
यह पहला अपराध है अंतरिक्ष का 

खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि ऐनी का यह आरोप सही साबित हो जाता है तो यह पहला अपराध होगा जो अंतरिक्ष में किया गया है। एक अखबार के अनुसार, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपनी मंगेतर के बैंक अकाउंट के साथ छेड़-छाड़ करने बात को ऐनी मैकक्लेन ने मानी है लेकिन साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि कोई गलत काम उन्होंने किया नहीं है। 
जब शिकायत की वॉर्डन ने

ऐनी धरती पर 24 जून 2019 को वापस आईं थीं। वॉर्डन के बैंक अकाउंट से अंतरिक्ष में रहते हुए ऐनी मैकक्लेन ने पैसो की लेन-देन की थी। इस बात की जानकारी मार्च में वॉर्डन को मिल गई थी। इस बात की शिकायत फेडरल ट्रेड कमीशन यानी एफटीसी को वॉर्डन ने की थी। उसके बाद जांच में पता लगा कि नासा के कंप्यूटर से उनके अकाउंट को हैक किया गया। इस बात के सारे सबूत बैंक ने दिए हैं। 
शादी की थी साल 2014 में 

समर वॉर्डन एयर फोर्स के खुफिया विभाग में अधिकारी हैं। ऐनी और वॉर्डन ने शादी साल 2014 में की थी। वॉर्डन ने साल 2018 में तलाक की अर्जी अदालत में डाल दी थी। ऐनी को नासा ने 6 महीन के लिए एक मिशन पर जाने के लिए 3 दिसंबर 2018 को चुना। आईएसएस के लिए वह जनवरी में चली गईं। इस मामले में नासा के ऑफिस ऑफ इंस्पेक्टर जनरल ने कहा है कि दोनों पक्षों से इसकी निष्पक्ष जांच के लिए संपर्क किया गया है। 
ये रहे बैंक रिकॉर्ड्स

ऐनी के वकील रस्टी हार्डन ने एक अखबार से बातचीत करते हुए कहा, उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। नासा के आईएसएस में रहने के दौरान मैकक्लेन ने अपने और अपनी साथी के कम्बाइंड फाइनेंसेज पर निगरानी के लिए बैंक रिकॉर्ड्स देखे थे। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसियों से बना है। अमेरिका, कनाडा, जापान, रूस और कई यूरोपीय देश इसमें शामिल हैं। 

Desk Team