ओडिशा के इस पुलिस अधिकारी को लोग जानते हैं ‘Birdman’ के नाम से, हजारों पक्षियों का भरते हैं पेट

Summary :

ओडिशा के एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को लोग बर्डमैन के नाम से बोलाते हैं। यह ट्रैफिक पुलिस ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा कस्बे के रहने वाले हैं। उनकी अनोखी आदत

ओडिशा के एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को लोग बर्डमैन के नाम से बोलाते हैं। यह ट्रैफिक पुलिस ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा कस्बे के रहने वाले हैं। उनकी अनोखी आदत की वजह से उन्हें यह पहचान मिली है। पिछले 10 सालों से यह आदत उनके साथ है। बता दें कि शहर के हजारों कबूतरों और बाकी पक्षियों को वह हर रोज दाना खिलाते हैं। 
कबूतर उनके कंधों पर ड्यूटी के समय बैठ जाते हैं
बारीपदा टाउन पुलिस स्टेशन में ट्रैफिक पुलिस अफसर के तौर पर 52 साल के सूरज कुमार राज तैनात हैं। वह शहर के अलग जगहों के पक्षियों को दाना खिलाते हैं। 

राज ने मीडिया से अपनी आदत के बारे में बात करते हुए कहा, ट्रैफिक अधिकारी की जॉब की तरह मैंने इन पक्षियों को खिलाने की ड्यूटी भी अपने हाथों में ली है। मैं उन्हें प्यार करता हूं क्योंकि वे मुझे प्यार करते हैं। कई बार जब मैं ड्यूटी पर रहता हूं तो वे मेरे पास आकर कंधों पर बैठ जाते हैं। 
परिंदे पहुंच जाते हैं दाना निकालने से पहले
राज ने बताया कि ये पक्षी उन्हें भीड़ में भी पहचान जाते हैं। उनका इंतजार रोजाना हजारों कबूतर करते हैं। कबूतर इस बर्डमैन ट्रैफिक पुलिस के पास दाना निकालने से पहले ही आ जाते हैं। 
राज ने कहा कि इन पक्षियों को जब मैं खिलाता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। दूसरे पशुओं जैसे गाया इन्हें भी खाना देता हूं। जैसे ही मुझे बाइक पर आते देखते हैं वह मेरी तरफ आना शुरु हो जाते हैं। 

अपने बर्डमैन पर पुलिस विभाग को गर्व है
अपने बर्डमैन की इस अनोखी आदत के बारे में अडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस एएसपी अविमन्यु नायक ने कहा कि उन्हें बर्डमैन के नमा से स्‍थानीय लोग जानते हैं और बोलाते हैं। यह देखकर हमें उनपर गर्व होता है कि वह ऐसी सेवा कर रहे हैं। एएसपी नायक ने कहा, इन पक्षियों को वह दाना पिछले कई सालों से खिला रहे हैं। उनकी इस अनूठी पहल पर हमें गर्व है। अपने काम के प्रति राज बहुत ही संजीदा हैं।

Desk Team