‘कांदा एक्सप्रेस’ से होगी प्याज की डिलेवरी, कम होंगे प्याज के दाम

Summary :

सरकार ने पहली बार प्याज भेजने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ ट्रेन शुरू की है

सरकार ने पहली बार प्याज भेजने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ ट्रेन शुरू की है

यह ट्रेन महाराष्ट्र से दिल्ली प्याज लेकर आएगी, जिससे दामों पर काबू पाया जा सके 

यह पहली बार है जब प्याज को ट्रेन से डिलिवर किया जा रहा है, जिससे पैसे और समय की बचत होगी

20 अक्टूबर को ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली पहुंचेगी, जहां प्याज 35 रुपये प्रति किलो में बेचा जाएगा

दिल्ली के अलावा, लखनऊ, वाराणसी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी प्याज इसी तरह भेजा जाएगा 

प्याज को खराब होने से बचाने के लिए सरकार सीलबंद कंटेनरों में भेजने की योजना बना रही है 

रेलवे से प्याज भेजने पर सरकार को 13.80 लाख रुपये की बचत होगी 

सरकार सस्ते प्याज को मोबाइल वैन, दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच रही है, ताकि त्योहारों पर राहत मिल सके

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।