इस टीचर ने स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास्सेस देने के लिए ऐसे किया फ्रिज ट्रे का जुगाड़

Summary :

पिछले कई महीनों से कोरोना वायरस महामारी के कारण वर्चुअल क्लासरूम में एजुकेशन को बदल दिया है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इस नए स्ट्रक्चर में अपने आपको स्टूडेंट्स और टीचर्स

पिछले कई महीनों से कोरोना वायरस महामारी के कारण वर्चुअल क्लासरूम में एजुकेशन को बदल दिया है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इस नए स्ट्रक्चर में अपने आपको स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों ने सेट कर दिया है। ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई अपने फायदे भी हैं और चुनौतियां भी हैं। 
जैसे कि लैपटॉप और स्मार्टफोन के अभाव से कोई जूझ रहा हो या किसी के इंटरनेट की रफ्तार कम हो। इसी बीच कई ऐसे शिक्षक हैं जो जुगाड़ के जरिए स्टूडेंट्स को पढ़ाने की हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी ही एक शिक्षक की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वह  ऑनलाइन क्लास रेफ्रिजरेटर ट्रे का यूज करके ले रही हैं। 
लोगों का ध्यान खींचा इस जुगाड़ ने
@yadav_monica नाम की एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, एक शिक्षिका ऑनलाइन पढ़ाने के लिए फ्रिज की ट्रे का इस्तेमाल कर रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे रेफ्रिजरेटर ट्रे को दो छोटे कंटेनर्स पर रख कर टीचर ने उसके ऊपर स्मार्टफोन रखा है और नीचे बुक रख कर पढ़ाती दिखाई दे रही हैं। वैसे यह तो नहीं पता कि कब और कहां की यह तस्वीर है। 

पसंद आया लोगों को आईडिया 
इस टीचर के आईडिया की जमकर सराहना सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं। इस तस्वीर को 4 हजार से ज्यादा लाइक्स  खबर लिखे जाने तक मिले हैं जबकि 500 से अधिक री-ट्वीट्स मिले। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

याद है यह टीचर?
सोशल मीडिया पर इससे पहले एक और टीचर की तस्वीर बच्चों को पढ़ाते हुए की वायरल हुई थी। उस तस्वीर को ट्विटर पर आईएफएस सुधा रमन ने साझा करते हुए लिखा था कि, इस तस्वीर में ढेर सारी सकारात्मकता और उम्मीद है। इस केमिस्ट्री टीचर की लगन देखिए। 

आप देख सकते हैं कि ट्रायपॉड ना होने पर मोबाइल को शिक्षिका ने हैंगर, कपड़ों के चिथड़ों और कुर्सी की मदद से लटकाया ताकि छात्रों तक ठीक से ब्लैकबोर्ड पर लिखी हर बात समझ आ जाए। 

Desk Team