पाकिस्तान में मिल रहा है दूसरी, तीसरी शादी करने पर बंपर ऑफर, जानें पूरा मामला

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक मैरिज हाॅल का ऑफर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्‍तान के बहावलपुर का यह एक मामला है जहां के एक नए मैरिज हॉल

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक मैरिज हाॅल का ऑफर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्‍तान के बहावलपुर का यह एक मामला है जहां के एक नए मैरिज हॉल ने ऑफर उन लोगों के लिए निकाला है जो दूसरी, तीसरी या चौथी शादी करने में इच्छुक हैं। 
इस मैरिज हॉल के ऑफर के मुताबिक जो लोग दूसरी शादी करेंगे उन्हें 50 प्रतिशत, तीसरी शादी करने वालों को 75 प्रतिशत और चौथी शादी करने वालों का वलीमा यानी रिसेप्‍शन फ्री में होगा। लेकिन मैरिज हॉल के मालिक की एक शर्त है उसी के तहत यह ऑफर लोगों को मिलेगा। 
देखें पहले यह अनोखा वीडियो


11 जनवरी को ट्विटर पर पाकिस्तान के एक पत्रकार ने इस वीडियो को पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नायला इनायत ने कैप्‍शन में लिखा, बहावलपुर में शादियों पर स्पेशल ऑफरः दूसरी शादी पर 50 प्रतिशत, तीसरी शादी पर 75 प्रतिशत डिस्काउंट और चौथी शादी पर वलीमा फ्री। ओपन चैलेंज।
ऐसे रिएक्‍शन दे रहे हैं लोग

1.

2.

3.

आखिर क्या है इस वीडियो में?
बता दें कि पाक न्यूज चैनल द्वारा मैरिज हॉल के ऑफर पर एक रिपोर्ट की क्लिप पर यह वीडियो है। इस वीडियो में मैरिज हॉल के मालिक ने कहा है कि पहली शादी पर अगर डिस्काउंट मिल सकता है तो फिर दूसरी या उससे ज्यादा शादी पर क्यों नहीं मिल सकता। 
इस ऑफर के लिए एक शर्त है कि दूसरी या उससे ज्यादा शादी की बुकिंग के लिए पहली पत्नी खुद आकर कराए। पहली पत्नी हॉल अगर खुद आकर बुक नहीं करेंगी तो यह ऑफर नहीं मिलेगा।

Desk Team