रिपोर्टिंग करते हुए माइक लेकर पाकिस्तानी पत्रकार ने अचानक लगाई पानी में छलांग, वीडियो देख लोगों ने लिए मजे

Summary :

भारत की तरफ पाकिस्‍तान में भी चक्रवात बिपरजॉय को लेकर हाई अलर्ट की स्थिति है। इस दौरान रिपोर्टिंग करते एक पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे।

भारत के अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बिपरजॉय को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बिपरजॉय को देखते हुए सिंध प्रांत में निचले इलाको से लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए पाक सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी बीच पाकिस्तान के एक पत्रकार का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिपरजॉय को लेकर रिपोर्टिंग करता दिखाई दे रहा है।
पाकिस्तानी रिपोर्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस वीडियो पर खूब मजे भी ले रहे हैं। इस वायरल क्लिप में आप देख सकते है कि एक रिपोर्टर तूफान की रिपोर्टिंग बड़े मजेदार अंदाज में कर रहा है। पत्रकार वीडियो में बता रहा है कि बिपरजॉय की वजह से पाकिस्तान के लोगों को कितनी दिक्कत हो रही है। 

रिपोर्टिंग के दौरान वो एक नदी के किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है। तभी वो कहता है कि आज भी समंदर कितना गहरा है कि कैमरामैन आपको दिखाएगा कि कैसे किश्तीे को किनारे पर खड़ा कर दिया गया है। मैं आपको पानी में कूदकर बताऊंगा कि पानी कितना गहरा है और कितने नीचे तक जाना पड़ता है। इतना कहने के बाद वह माइक लेकर पानी में छलांग लगा देता है।
इसके बाद वो नाव के करीब जाता है और कहता है कि पानी काफी गहरा है। वीडियो में कुछ लोगों की हंसी भी सुनाई दे रही है। रिपोर्टर के माइक लेकर पानी में कूदता देख लोगों की हंसी छूट गई। इस वायरल वीडियो पर लोग खूब मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। कॉमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे रिपोर्टिंग देखकर तो बिपरजॉय भी भाग जाएगा।

Desk Team