शख्स ने बनाई ऐसी अजीबोगरीब चाय,वीडियो देख लोग बोले- पत्ती की जगह चावल डाल देते, बन जाती बिरयानी

Summary :

वैसे तो सोशल मीडिया पर आपको खाने-पीने की चीज बनाने के लिए रेसिपी मिल जाती है। लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग हैं जो बहुत ज्यादा खाने के शौकीन होते हैं

वैसे तो सोशल मीडिया पर आपको खाने-पीने की चीज बनाने के लिए रेसिपी मिल जाती है। लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग हैं जो बहुत ज्यादा खाने के शौकीन होते हैं और वो अक्सर नई-नई रेसिपी ट्राई करते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐस भी है जो अपनी नई रेसिपी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल-फिलहाल में भी हुआ है जब एक शख्स ने चाय लाटे की रेसिपी का वीडियो बनाया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
बनाई नारियल दूध की चाय

दरअसल इस बंदे ने नारियल के  दूध से चाय बनाई है साथ ही इसके बनाने के तरीके को भी सभी के साथ साझा किया है। अब ये रेसिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि इनमें कुछ चाय लवर्स ऐसे हैं जिन्हें ये अजीबोगरीब तरीका रास नहीं आया है। खैर,यूजर्स अब इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
ऐसे तैैयार की मसाला टी
इस वीडियो को ट्विटर पर वेबएमडी ने साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले युवक पानी उबाल लेता है और तीन टी-बैग इस पानी में डाल देता है। इसके बाद पांच इलायची की फली और लौंग डाल देता है। वैसे यहां तक तो मामला बिल्कुल ठीक रहता है। इसके बाद चाय मसाला रेडी करने की प्रक्रिया शुरू होती है,जिसके बाद शख्स उसी पानी में दालचीनी और एक बड़ी चम्मच कुटा हुआ अदरक डालता है। फिर पानी में मसालों को अच्छी तरह उबालने देता है और फिर उसमें नारियल का दूध और  मेपल सिरप डालकर चाय को पकने के लिए छोड़ देता है। 
चाय प्रेमियों ने दिया अपना रिएक्शन 
वीडियो को 27 सितंबर को पोस्ट किया गया। इस रेसिपी वीडियो को मिली जुली प्रक्रिया मिल रही है। चाय को पसंद करने वालो को यह वीडियो अच्छा लगा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिनको यह रेसिपी बिल्कुल पसंद नहीं आई। वहीं वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी अपनी राय दे रहे है।
इस चाय लाटे की रेसिपी देख किसी ने खा चाय बना रहे हो या बिरयानी, बासमती चावल भी डाल देते, इतनी सफेद चाय कौन पीता है?, इसे चाय तो ना कहो, चाय के नाम पर कोई मजाक नहीं!, कुछ आता है नहीं तो क्या आप इस चाय को ट्राई करेंगे?

Desk Team