दुनिया भर में दिन-प्रतिदिन पेड़-पौधों की संख्या में कमी होती जा रही है। हलांकि पेड़-पौधों को बचाने के लिए कई सारे उपाय भी किए जा रहे हैं। आप ये बात जानकर काफी दंग रह जाएंगे कि दुनिया में एक ऐसा अनोखा देश है जहां पर सरकार की ओर से कानून बनाया गया है कि हर एक स्टूडेंट को कम से कम 10 पेड़ लगाने के बाद ही कॉलेज की तरफ से ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाएगी। अन्यथा डिग्री देने से रोक दी जाएगी।

इस अनोखे देश का नाम फिलीपींस है। जहां सरकार ने पर्यावरण की चिंता के चलते ये कानून लागू किया है। फिलीपींस की सरकार ने यह कानून इसलिए लागू किया है क्योंकि ज्यादा वनों की कटाई की वजह से देश का कुल वन आवरण 70 फीसदी से घटकर सिर्फ 20 फीसदी ही रह गया है।

सरकार ने देश में इस कानून के दौरान एक साल में 175 मिलियन से ज्यादा पेड़ लगाने इसके साथ ही उनका पोषण करने और उन्हें विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसी वजह से हर एक स्टूडेंट को अपनी डिग्री लेने से पहले कम से कम 10 पेड़ जरूर लगाने हैं।

कुछ अलग मुकाम हासिल करने वाले इस कानून को ग्रेजुएशन लीगेसी फॉर द इन्वायरन्मेंट एक्ट का नाम दिया गया है। जिसे फिलीपींस की संसद में सर्वसम्मति से पास किया गया। ये कानून कॉलेजों,स्कलों और हाई स्कूल के स्टूडेंट के लिए भी लागू किया गया है।

इतना ही नहीं फिलीपींस की सरकार ने उन इलकों का भी चयन कर लिया है जहां पर पेड़ लगाए जाने हैं। चुने गए क्षेत्रों में मैनग्रोव वनक्षेत्र सैन्य अड्डे और शहरी क्षेत्र के इलाके भी शामिल किए गए हैं। वहीं स्थानीय सरकारी एजेंसियों को इन पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Download Android App
Download iOS App



