एक शौकिया फोटोग्राफर जिनका नाम Steve Biro है वो हमेशा से ही एक इस तरह की तस्वीर लेना चाहते थे जो प्रकृति और समरूपता को ठीक ढंग से परिभाषित करती हुई दिखे। वह पिछले दस सालों से फोटोग्राफी कर रहे हैं। लेकिन ये पहली बार है जब प्रकृति तस्वीर ने उसके साथ सहयोग किया है और उन्होंने एक ऐसी तस्वीर क्लिक की है जो अपने आप में ही काबिले तारीफ है।

बता दें कि स्टीव बिरो ने एक बाज की बेहद शानदार तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है। वहीं बाज ने अपने पंखों को पूरी तरह से फैला रखा है और वह तालाब के ऊपर से गुजर रहा है जिसकी पराछाई तालाब के पानी में पर पढ़ रही हैं जो इस तस्वीर में चार चांद लगा रही है।
.jpg)
उन्होंने ये तस्वीर 4 मई के दिन ली है। जब वह विटोरिया में कनाडाई रैप्टर कंजरवेंसी का दौरा कर रहे थे,लेकिन ये तस्वीर अब हाल ही में वायरल हुई है। बायरो ने कनाडाई मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह काफी हद तक मजेदार है। क्योंकि यह एक जंगली सवारी है। बिरो बाज की सिर्फ एक तस्वीर का सही शॉट लेकिन के लिए तालाब के किनारे जमीन पर बैठ कर बहुत देर तक इंतजार कर रहे थे।

जब वो गंजा ईगल तालाब के ऊपर से उडऩे लगी तब बिरो ने गंजा ईगल के चेहरे पर बिना क्रोध की परवाह किए बिना करीब सौ शॉट्स लेने का दावा किया। बिरो को इस बात का अंदेशा था कि अगर वह उस सही शॉट को चाहते जो वह लेना चाहते थे तो उन्हें पक्षी के थोड़ा करीब होना बहुत जरूरी था,लेकिन जब उन्हें पक्षी के फडफ़ड़ाने वाले पंखों से निकलने वाली हवा को महसूस किया तो वह बुरी तरह से घबरा गए थे।

बिरो ने आगे बताया कि पक्षी के तरह-तरह के शॉट के प्रकार लेने का विचार मेरे मन में था। मुझे मालूम था कि यह बहुत आसान नहीं होगा। क्योंकि वो पक्षी मुझे तालाब के आगे बैठा देखकर मुझसे नाराज था। क्योंकि उसे ऐसा लगता है कि ये उसका क्षेत्र है। बावजूद इसके बिरो ने हिम्मत न हरते हुए तालाब में गंजा ईगल कि जिसमें उसमें सारे पंख फैला रखे थे और उनकी आंखे सीधी कैमरे की और दिखाई दे रही थी। ऐसे में उन्होंने पक्षी की बेहद शानदार तस्वीर क्लिक कर ली थी। ये तस्वीर कुछ अलग सी प्रतीत होती है। इसके साथ ही हम आगे भी स्टीव बिरो द्वारा ऐसी ही शानदार फोटोग्राफी देखने की उम्मीद करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



