मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली और सीधी में तेंदुपत्ता संग्राहक सम्मेलन में शिरकत करने गए थे। सीएम चौहान जनता को संबोधित कर रहे थे कि तभी एक फोन कॉल आया और सीएम मंच से दूर जाकर बात करने लगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रमंडल देशों की बैठक में शामिल होने चोगम, लंदन गए हैं। मंच पर वापस आते हैं तो फोन की घंटी फिर से बजती है, इस बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह फोन लाइन पर होते हैं। उनसे भी सीएम शिवराज फोन पर बात करते हैं।
इन दो फोन कॉल्स के बाद सीएम के भाषण में बदलाव आ गया। इसका जिक्र खुद सीएम शिवराज सिंह अपना भाषण शुरू करने से पहले सामने बैठी जनता से करते हैं। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री लंदन गए हैं, वहां से उनका फोन आया था, इसलिए मंच से नीचे जाकर बात करनी पड़ी। इसके बाद हमारे गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फोन आ गया। जरूरी बात थी, वह हो गई है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस लोया की मौत की जांच कराने से मना कर दिया।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद से बीजेपी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस बात को जोर-शोर से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फोन आता है। एक के बाद तीन फोन आते हैं। इसके बाद भाषण का रुख बदल जाता है और वह राहुल गांधी के खिलाफ हमलावर हो गए और पूरा भाषण इसी पर केंद्रित।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



