वाराणसी के इस रिक्शावाले ने अपनी बेटी की शादी का न्योता दिया था PMO जाकर, जवाब में पीएम मोदी ने भेजा खत

Summary :

वाराणसी के रिक्‍शा चलाने वाले मंगल केवट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मंगल केवट वाराणसी की गलियों में रिक्‍शा चलाते हैं। दरअसल मंगल केवट की बेटी की शादी हाल ही में हुई है और देश

वाराणसी के रिक्‍शा चलाने वाले मंगल केवट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मंगल केवट वाराणसी की गलियों में रिक्‍शा चलाते हैं। दरअसल मंगल केवट की बेटी की शादी हाल ही में हुई है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बेटी की शादी पर शुभकामनाएं भेजी जिसके बाद वह और उनका परिवार खुशी से भूला नहीं समा रहे। 
पीएम मोदी की शुभकामनाओं ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। मंगल केवट की बेटी शादी पर पीएम मोदी ने आशीर्वाद दिया और अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आदर्श गांव डोमरी के मंगल केवट रहने वाले हैं।
बीते 8 फरवरी को मंगल केवट की बेटी की शादी थी और दिल्ली आकर पीएमओ में जाकर उन्होंने बेटी की शादी का पहला कार्ड दिया था। मंगल केवट की बेटी की शादी पर पीएम मोदी ने उन्हें खत दिया और अब वह प्रधानमंत्री से खुद मिलकर शुक्रिया करना चाहते हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम मोदी को न्योता मंगल केवट ने अपनी बेटी की शादी पर भेजा था। उसके बाद पीएम मोदी का खत उन्हें 8 फरवरी को मिला। बता दें कि 16 फरवरी रविवार यानी आज पीएम मोदी वारणसी के दौरे पर हैं। वाराणसी के दौरे पर पीएम मोदी के होने पर मंगल केवट पीएम से मिलना चाहते हैं। वह पीएम मोदी से मिलकर अपनी परेशानियों के बारे में बताना चाहते हैं। 

Desk Team