राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने नागरिकता संसोधन कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दावा करती है कि उनकी पार्टी दलितों के विकास के लिए काम करती है और इसके लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि दलितों के उत्थान की बात करने वाली कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है जबकि इस कानून के तहत नागरिकता पाने वालों में 65 प्रतिशत दलित हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएए को संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया है। सदन में इस विधेयक पर बहस कराई गयी। उस दौरान सभी दलों के सदस्य मौजूद थे। इसके बावजूद कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।
इस कानून के तहत नागरिकता पाने वालों में 65 प्रतिशत मेघवाल, भील एवं अन्य दलित हैं। केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है। सतीश ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य इसे लागू नहीं करने का संकल्प पारित करा रहे हैं, जबकि यह कानून संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही लाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने ही यह स्पष्ट किया है कि कानूनन सीएए को लागू करने के लिये सभी राज्य बाध्य हैं।
शाहीन बाग को लेकर दिलीप घोष का बयान, बोले- विदेशी फंड से प्रदर्शनकारियों को दिए जाते है पैसे
उन्होंने ने कहा कि इस कानून का विरोध करके कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में डर का माहौल बना रहे हैं। वह खुद धरना स्थल पर जाकर संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। वह जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिये अशोभनीय एवं निंदनीय है। राजस्थान के शहीद स्मारक पर जारी धरने को शाहीन बाग की तरह बताया जा रहा है। इस तरह के धरने राज्य के अन्य स्थानों पर शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



