ऑनलाइन क्लास लेने के लिए झेली इतनी सारी मुसीबत की अब पीएमओ ने की मदद

Summary :

शायद अपने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

शायद अपने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख लोगों ने छात्रा के जज्बे को सलाम भी किया था। ये छात्रा ऑनलाइन क्लास के लिए अपने घर से दूर एक ऊंची पहाड़ी पर झोपड़ी बनाकर पढ़ाई कर रही थी। मगर जैसे ही ये मामला इंटरनेट की दुनिया में वायरल हुआ तो PMO ने भी यह नजारा देखा। इसके बाद एक हफ्ते के अंदर-अंदर मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और भारत नेट के अधिकारी उस गांव में पहुंचे और स्वप्निल के घर तक जरूरी तार बिछाई। स्वप्निल ने सरकार को शुक्रिया कहते हुए बताया की अब वो अपने घर की सुरक्षा में पढ़ सकती हैं।
नहीं छूटे बच्ची की क्लासेस
विजया रहाटकर ने 26 अगस्त यानी आज ये दो फोटो साझा की। पहली फोटो में स्वप्निल झोपड़ी में बैठकर पढ़ रही हैं,जबकि दूसरी में वो चार दीवारी में हैं। साथ ही उनके पास लेपटॉप और हाथों में एक मोबाइल भी है। इसके साथ रहाटकर ने लिखा कि पीएमओ ने यह सुनिश्चित किया है कि अब इस छात्रा को खराब इंटरनेट की वजह और लेक्चर ना छोड़ने पड़ें।

क्या है मामला ?
स्वप्निल महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के दरिस्ते गांव में रहती हैं और वो मंबुई के एक कॉलेज से पशु चिकित्सक की पढ़ाई कर रही हैं। मार्च के आखिरी से मई-जून तक भी स्वप्निलले एक पेड़ की छांव में ऑनलाइन क्लास लेती थीं। इसके बाद अब वहां मानसून आ गया साथ ही थर्ड ईयर की क्लास भी शुरू हो गई।
 जिसके बाद वो छाता लेकर पढ़ने लगीं। मगर तेज बारिश की वजह से लेक्चर सुनने में काफी परेशानी भी होती थी जिसके बाद भाइयों ने एक झोपड़ी बना दी वहां बैठकर वो रोज क्लासेस लेने लगीं।परन्तु इतनी सारी परेशानियां झेलने के बाद भी स्वप्निल ने हार नहीं मानी और आज वो वो घर में पढ़ती हैं।
   

Desk Team