Viral ! दुल्हन पर हुई नोटों की बारिश, उड़ाए 8.5 करोड़ रुपए, शादी ऐसी कि दंग रह गए लोग

Summary :

Punjabi Family Threw Cash On The Bride : Social Media पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है एक शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन पर नोटों की बारिश हो रही है। आमतौर पर जिस तरह से शादी में फूल बरसाए जाते हैं उसी तरह दुल्हन पर पैसे बरसाए जा रहे हैं और ये पैसे दूल्हे के अलावा वहां आसपास मौजूद मेहमान बरसा रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा दिया है। शादी में इतनी भव्यता देख कर हर कोई हैरान है, हर कोई पूछ रहा है कि इतनी शानो शौकत?…

Punjabi Family Threw Cash On The Bride : Social Media पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है एक शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन पर नोटों की बारिश हो रही है। आमतौर पर जिस तरह से शादी में फूल बरसाए जाते हैं उसी तरह दुल्हन पर पैसे बरसाए जा रहे हैं और ये पैसे दूल्हे के अलावा वहां आसपास मौजूद मेहमान बरसा रहे हैं।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा दिया है। शादी में इतनी भव्यता देख कर हर कोई हैरान है, हर कोई पूछ रहा है कि इतनी शानो शौकत? क्या सच में इतने पैसे शादी में उड़ाए गए हैं?

वीडियो में देखा भी जा सकता है, दुल्हन एक फ्लोर पर खड़ी है, उसके चारों तरफ मेहमान हैं, दूल्हा दुल्हन के नजदीक खड़ा है और लगातार उस पर पैसों की बरसात कर रहा है। जिस फ्लोर पर ये सब हो रहा है वहां नोट ही नोट बिखरे पड़े हैं। नोट इतने ज्यादा हैं कि फर्श दिख ही नहीं रही है।

Punjabi family threw cash on the bride: 8.5 करोड़ रुपए बरसाने का दावा

दावा किया जा रहा है कि इस मौके पर करीब 8.5 करोड़ रूपये कैश दुल्हन पर बरसाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भव्य पंजाबी शादी लुधियाना से जुड़ी बताई जा रही है. मेहमान और परिवार के लोग बोरियों में नोट भरकर लाते हैं और दुल्हन पर बरसा देते हैं. पूरा डांस फ्लोर cash shower से ढक जाता है.

Punjabi Wedding Viral Video : नोटों की गड्डियों की बरसात

Punjabi family threw cash on the bride
Punjabi family threw cash on the bride ( source : social media)

आसपास मेहमान तो पैसे बरसा ही रहे हैं साथ में दूल्हा भी नोटों की गड्डियाँ बरसा रहा है। हालांकि 8.5 करोड़ रुपए उड़ाने की पुष्टि नहीं हुई है मगर लोगों ने इस वीडियो पर कमेन्ट की बोछार कर दी है। इस वीडियो को ‘100 things in ludhiyana’ नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम शेयर किया है, उसने लिखा है, “प्यार या दिखावा?”

हालांकि इस पर फनी कमेन्ट भी आए हैं। जिसमें करम जोत सिंह ब्रार ने लिखा है, “सारे अपनी ध्याडी उड़ा रहे हैं।” वहीं, रीतिका सूद लिखती हैं, “सारे नोट 10 के हैं, इतना शो ऑफ करना ही था तो 500 के उड़ाने चाहिए थे।” कुछ ने लिखा, “इतने में कई गरीब बेटियों की शादी हो सकती थी।” तो कुछ ने कहा, “जिसका पैसा है वो उड़ाएगा ही।”

Punjabi Family Threw Cash On The Bride
Punjabi Family Threw Cash On The Bride ( source : social media)

अब बात तो दोनों की अपनी जगह सही है। खैर, इस वीडियो को साढ़े 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें – आस्था की अनोखी तस्वीर! बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला, रास्ते में हुआ भव्य स्वागत, बरसाए गए फूल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।