ऋषिकेश : उत्तराखंड जन विकास मंच ऋषिकेश द्वारा एम्स ऋषिकेश में आउटसोर्सिंग से हो रही नियुक्तियों में धांधली, भ्रष्टाचार, स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ न दिए जाने, एम्स निदेशक को हटाए जाने आदि मांगों को लेकर रविवार को नगर में जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।
ज्ञात रहे कि आशुतोष शर्मा विगत 11- दिसंबर से एम्स के निकट वीरभद्र मंदिर मार्ग पशुलोक में सड़क किनारे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है जिनके नेतृत्व में नगर पालिका प्रांगण ऋषिकेश में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर लोगों ने एक रोजगार का अधिकार रैली निकाली जो कि तिलक रोड, हरिद्वार रोड, घाट चौक, घाट रोड होते हुए समय 1230 बजे त्रिवेणीघाट ऋषिकेश तक निकाली गयी।
इसमें जयेंद्र रमोला (जिलाध्यक्ष कांग्रेस), शिव मोहन मिश्र (कार्यकारी नगर अध्यक्ष कांग्रेस), सत्यबीर तोमर (प्रदेश उपाध्यक्ष हिजाम), नीरज सहरावत, राजेश व्यास, देवेंद्र बेलवाल आदि ने भाग लिया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



