गर्दन और कोहनी के कालेपन से जल्द निजात दिलाते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्खे

Summary :

अगर आप भी अपनी बॉडी में हो रहे इस तरह के कालेपन से दुखी हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खें जिन्हे आजमाकर आप एक हफ्ते में इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

फेस के साथ अगर हाथ,पैर और गर्दन की त्वचा भी दाग धब्‍बों से भरी हो तो हर किसी की नजर उस पर तुरंत पहुंच जाती है। खासतौर पर अगर गर्दन पर काली-काली लाइन बने हों तो ये दिखने में काफी बदसूरत लगते हैं। वैसे गर्दन पर पड़े ये निशान अगर बहुत दिनों तक रह जाये इन्हें साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।  गर्दन के ये दाग आसानी से जाते नहीं साथ ही कपड़ों को और  खराब कर देते हैं। वहीं गर्दन के अलावा कई लोगों की कोहनियों पर भी ये काले दाग नजर आते हैं।
वैसे ये शिकायत स्किन केयर के अभाव और ड्राइनेस के कारण होती है। अगर आप भी अपनी बॉडी में हो रहे इस तरह के कालेपन से दुखी हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खें जिन्हे आजमाकर आप एक हफ्ते में इनसे छुटकारा पा सकते हैं।  खास बात ये नुस्‍खे स्किन के दाग को तो हटाएंगे ही, साथ ही  स्किन को ग्‍लोइंग भी बनाने में मदद करेंगे। 

पहला उपाय
इस मिश्रण को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्‍मच बेसन लें और उसमें चुटकी भर हल्‍दी डालें। अब इसमें दो चम्‍मच कच्‍चा दूध मिलाकर एक पेस्‍ट तैयार कर लें। अब इस पेस्‍ट को अपनी गर्दन और कोहनी पर लगाएं और सूखनें के किये छोड़ दें। अब करीब 10 मिनट तक इसे सूखने के बाद इसे हाथों से रगड़ कर निकालना शुरू करें। यदि आप एक हफ्ते तक रोज नहाने से पहले ऐसा करेंगे तो कुछ ही दिनों में ये दाग गायब हो जाएंगे।
दूसरा उपाय
गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए दूसरे उपाय के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में एक आलू लें और उसे पीसकर उसका जूस निकाल लें। अब इसमें 2 छोटा चम्‍मच चावल का आटा मिला और 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल मिला लें और इसे अच्‍छी तरह मिक्‍स करने के बाद इसे अपनी गर्दन और कोहनी पर लगाएं और आधा घंटा छोड़ दें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें  बेसन एक बेहतरीन स्क्रबर की तरह काम करता है जो स्किन से  डेड सेल्‍स को हटाने में काफी मददगार होता है। इसके यूज से पिगमेंटेशन की परेशानी का भी खात्मा होता है। वहीं आलू के जूस में एक कैटेकोलेज़ एंजाइम होता है जो पिगमेंटेशन को दूर करता है। इसके अलावा चावल के आटे से भी कालापन दूर किया जा सकता है।
 

Desk Team