घर के टॉयलेट में निकला विशालकाय अजगर, महिला और बच्चे दहशत में हुए बेहोश

Summary :

मामला मुंबई के भांडुप का है जहाँ बीती रात एक घर के टॉयलेट में 7 फुट लम्बा अजगर पाया गया और इस वजह से घरवाले दहशत में आ गए।

मामला मुंबई के भांडुप का है जहाँ बीती रात एक घर के टॉयलेट में 7 फुट लम्बा अजगर पाया गया और इस वजह से घरवाले दहशत में आ गए। बीती रात घर के मालिक विनय ढोबले अपने टॉयलेट में गए जहाँ अजगर को बैठे देखकर उनके होश उड़ गए।

विशालकाय अजगर

टॉयलेट सीट में विशालकाय अजगर को देखकर विनय ढोबले उलटे पाँव वापस भागे और बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। बहार आकर उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को तुरंत उठाया और अपने घर से बाहर आ गये।

विशालकाय अजगर

आस पड़ोस के लोगों को जब इस बात की खबर लगी तो सभी बेहद डर गए और आनन् फानन उपाय खोजे जाने लगे। घर के मालिक ने बताया की खुशकिस्मती से एक पडोसी के पास गैर सरकारी सांप पकड़ने वाली संस्था का नंबर था।

विशालकाय अजगर

विनय ढोबले म्युनसिपल कर्मचारी है और उनके घर में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे है जिनकी उम्र 10 साल और 5 साल है। उन्होंने बताया की घर में इतना बड़ा अजगर होने की वजह से वो रात भर घर से बाहर खड़े रहे और रात के 2 बजे करीब रेस्क्यू टीम आयी।

विशालकाय अजगर

रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया की जो अजगर घर में पाया गया है वो जहरीला नहीं होता और लेकिन फिर भी लोगों को इस बारे में पता न होने की वजह से दहशत थी। अजगर 7 फ़ीट से ज्यादा लंबा था और उसे कमोड से बहार निकालने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

विशालकाय अजगर

करीब 45 मिनट की जद्दोजहद के बाद अजगर को घर से बाहर निकलना पड़ा। इसके बाद घरवालों के साथ साथ पड़ोसियों ने भी राहत की सांस ली। लेकिन इस घटना के कुछ घटने बाद ही नजदीक के क्षेत्र में एक और अजगर निकलन ऐसे हड़कंप मच गया।

विशालकाय अजगर

आपको बता दें जिस इलाके में अजगर निकला है वो जगह राजीव गाँधी नेशन पार्क से सटा हुआ है और जंगल का इलाका होने की वजह से कई बार सांप और अजगर इस इलाके में चले आते है और लोगों में दहशत फ़ैल जाती है। सरकार की तरफ से इस बाबत कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है और आम लोगों को अक्सर गैर सरकारी संस्थाओं का सहारा लेना पड़ता है।

बेलपत्र के इन 9 स्वास्थ्य लाभ के बारे में नहीं सुना होगा आज से पहले, यकीन नहीं तो खुद देख लीजिये

Desk Team