Salon in ATM Viral Video: आप कभी न कभी पैसे निकालने के लिए ATM गए होंगे। किसी को जल्दी कैश चाहिए, तो वह बैंक जाने के बजाय ATM मशीन से पैसे निकाल लेता है। लेकिन सोचिए आप पैसे निकालने के लिए ATM जाएं और वहां मशीन की जगह आपको कोई हेयर कट करवाता हुआ नजर आएं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी मचा दी है। वीडियो में एक SBI का एटीएम बूथ है, जिसके अंदर हेयर सैलून चल रहा है। जिसने भी ये नजारा देखा, वो हंसी से लोटपोट हो गया। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से…
Also Read: पालतू कुत्ते को मारने पर भड़की महिला, थाने के बाहर गार्ड को जड़े थप्पड़, पुलिस देखती रही तमाशा
Salon in ATM Viral Video: ATM के अंदर चल रहा सैलून
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दानापुर के रूपसपुर इलाके स्थित उषा विला बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक SBI ATM बूथ के अंदर ATM मशीन की जगह एक कुर्सी लगी है, जिस पर एक कस्टमर बैठा है और एक हेयर ड्रेसर उसके बाल काट रहा है। इस वीडियो को देख लोग अजीबोगरीब जुगाड़ पर खूब मजे ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई सालों से यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ATM चलता था। लेकिन कुछ महीने पहले वहां से ATM हटा दिया गया। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि ATM हटाने के बाद उसका बोर्ड, बाहरी डिजाइन और पूरा ढांचा वैसे ही छोड़ दिया। इसी खली जगह को किराए पर दे दिया गया और अब वहां एक सैलून चल रहा है। यहां से गुजरने वाले कई लोग ATM समझकर कैश निकालने अंदर पहुंच जाते हैं।
In Patna’s Danapur, a closed SBI ATM has been turned into a hair salon. The bank rented out the space, but kept all the ATM signage outside leaving customers shocked to find barbers cutting hair inside! pic.twitter.com/d4CdbpKwME
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 11, 2026
SBI ATM turned into Salon: सोशल मीडिया पर लोगों के गजब रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस Viral Video पर एक यूजर ने लिखा, ‘देश में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बैंक वालों ने नई सर्विस शुरू कर दी क्या?” वहीं कुछ लोग इसे भारत का सबसे अनोखा सैलून ब्रांच बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हियँ कि ऐसा नजारा सिर्फ बिहार में ही देखने को मिल सकता है। इसी तरह लोग कमेंट सेक्शन में खूब मजे ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




