VIDEO: पालतू कुत्ते को मारने पर भड़की महिला, थाने के बाहर गार्ड को जड़े थप्पड़, पुलिस देखती रही तमाशा

Summary :

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारती और उसका कॉलर पकड़कर बहस करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने महिला के पालतू कुत्ते को मार दिया था, जिसके बाद महिला गुस्से में आ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बेहद नाराज नजर आ रही है। वह गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मारती दिखाई देती है। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नजर…

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारती और उसका कॉलर पकड़कर बहस करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने महिला के पालतू कुत्ते को मार दिया था, जिसके बाद महिला गुस्से में आ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बेहद नाराज नजर आ रही है।

वह गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मारती दिखाई देती है। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आता। जानकारी के मुताबिक, गार्ड ने किसी बात को लेकर महिला के पालतू कुत्ते को पीट दिया था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने गार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। ये घटना कहां कि इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Shocking Viral Video: थाने के सामने हुआ पूरा हंगामा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरा मामला पुलिस थाने के सामने हुआ। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वे सिर्फ खड़े होकर तमाशा देखते नजर आए। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को तुरंत बीच-बचाव कर मामला शांत कराना चाहिए था। लेकिन वीडियो में ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग महिला के गुस्से को सही बता रहे हैं और कह रहे हैं कि पालतू जानवर परिवार के सदस्य जैसे होते हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि किसी को सार्वजनिक जगह पर पीटना गलत है और कानून को हाथ में लेना सही तरीका नहीं है। कुछ लोगों ने गार्ड के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं, तो कुछ ने महिला की हिंसक प्रतिक्रिया को गलत बताया है। वीडियो पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

घटना के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि अगर आम आदमी ऐसा करता तो क्या पुलिस तब भी चुप रहती। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक के घर में घुसा स्कूल वैन ड्राइवर, बुजुर्ग महिला का गला दबाकर की लूट की कोशिश, वायरल VIDEO ने सबको चौंकाया

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।