नई दिल्ली में अगले हफ्ते होगी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक, कई देशों के शीर्ष प्रतिनिधि हो सकते हैं शामिल

Summary :

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। अगले हफ्ते भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की जाएगी। जो भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत होने वाले प्रमुख कूटनीतिक आयोजनों में से एक मानी जा रही है। बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमिरात की ओर से उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है। ईरान की ओर से भी उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चीन के…

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। अगले हफ्ते भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की जाएगी। जो भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत होने वाले प्रमुख कूटनीतिक आयोजनों में से एक मानी जा रही है।

बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमिरात की ओर से उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है। ईरान की ओर से भी उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चीन के शेरपा प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक 14 और 15 मई को आयोजित हो सकती है और इसमें वैश्विक दक्षिण, बहुपक्षीय सहयोग, आर्थिक साझेदारी, क्षेत्रीय सुरक्षा और मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

भारत ने अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” थीम निर्धारित की है। भारत ने ‘ब्रिक्स 2026’ आयोजन की कमान संभाल ली। 13 जनवरी को ‘ब्रिक्स 2026’ की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च किए गए थे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोगो, थीम और वेबसाइट का औपचारिक अनावरण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत की अध्यक्षता के दौरान ‘ब्रिक्स’ अपनी स्थापना के बीस साल पूरे करेगा। यह उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में लगातार विकसित हुआ है।

पिछले कुछ सालों में ‘ब्रिक्स’ ने अपने एजेंडा और सदस्यता का विस्तार किया है, बदलती वैश्विक वास्तविकताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों पर केंद्रित विकास, संवाद को बढ़ावा देने और व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है।

भारत ‘मानवता प्रथम’ और ‘जन-केंद्रित’ दृष्टिकोण के साथ अपनी अध्यक्षता कर रहा है। एस. जयशंकर ने ‘ब्रिक्स’ के ‘लोगो’ के बारे में कहा कि यह परंपरा और आधुनिकता के तत्वों को जोड़ता है और इसमें सभी सदस्य देशों के रंग शामिल हैं, जो विविधता में एकता और साझा उद्देश्य की मजबूत भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह बैठक 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट की तैयारी का हिस्सा है, जो सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाला है।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.