ज्यादातर लोग सैंडविच को हेल्दी फूड मानते हैं इसी सोच के चलते यह लोगों का ऑल टाइम सबसे ज्यादा पसंदीदा स्नैक है। वैसे आमतौर लोग सैंडविच ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करने के मामले में भी सैंडविच सबसे ऊपर लिस्ट में शामिल है।

सैंडविच की उन स्नैक में गिनती की जाती है जब किसी को हल्की सी भूख लगी हो तो वह पेट भरने के लिए सैंडविच को एक बेहतर विकल्प मानकर इसे खा लेते हैं। लेकिन आप जिस सैंडविच को इतना शॉक से खा रहे हैं अगर इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू यानी इसके पोषक तत्वों पर गौर करेंगे तो आपको सैंडविच सेहत भरा कम और नुकसानदेह ज्यादा लगेगा। तो आइए आप भी जान लीजिए सैंडविच से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में।

बॉडी को नहीं मिल पाते ठीक से न्यूट्रिशन
एक रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि दूसरी चीजों की तुलना में बे्रड में बहुत कम न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। खासतौर पर वाइट ब्रेड में न तो फाइबर होता है,न ग्रेन्स का फायदा। वैसे अगर आप बे्रड की आदत को छोड़ नहीं सकते तो आपके लिए वाइट ब्रेड की जगह होल-ग्रेन ब्रेड सबसे बेहतर विकल्प है। क्योंकि बाकी सभी बे्रड में अधिक मात्रा में नमक होता है,जिससे बॉडी में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। जो बॉडी को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाती है।

वजन बढऩा लाजमी
यदि आप ब्रेड के काफी ज्यादा शौकीन हैं तो आपका वेट बढऩा तय है। इसमें मौजूद नमक,चीनी और प्रीजर्वेटिव्स वजन बढ़ाने वाले कारक हैं। ध्यान रखें सैंडविच में जितनी ज्यादा चीज और बटर होगा उसमें उतनी ही ज्यादा कैलरीज भी होगी।

पॉलिथीन में पैक्ड सैंडविच सेहत के लिए नुकसान
कई बार ऐसा होता है कि घर पर सैंडविच बनाने का समय नहीं मिल पता तो आप मार्केट से सैंडविच खरीदने के लिए जाते हैं तो उसपर एक पतली पन्नी में लिपटी हुई मिलती है। जानकारी के लिए बता दें कि सैंडविच को दो दिन से ज्यादा स्टोर नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन यह बिक नहीं पाने की वजह से कई बार तो 4-5 दिन तक के लिए फ्रिज में पड़ा रहता है,जो इन्फेक्शन की मुख्य वजह बनता है और आपको इससे फूड पॉइजनिंग की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रति पीस सैंडविच कैलरी
जैम-बटर सैंडविच = 225.9 कैलरी
वेजिटेबल सैंडविच = 184.9 कैलरी
आलू सैंडविच = 124 कैलरी
खीरा-टमाटर सैंडविच = 91 कैलरी
खीरा-टमाटर सैंडविच (ब्राउन ब्रेड) = 99 कैलरी
पनीर सैंडविच = 159.5 कैलरी
पनीर और वेज सैंडविच (ब्राउन ब्रेड) = 90.1 कैलरी
चीज सैंडविच = 232 कैलरी
ऐग मेयोनीज सैंडविच = 132.8 कैलरी
चिकन सैंडविच = 196.5 कैलरी

सैंडविच सेहत भरा बनाना है बेहद जरूरी
यदि आपको सैंडविच बहुत ज्यादा पसंद है और ये आपकेरूटीन फूड का हिस्सा है,तो आप सैंडविच में हेल्दी चीजों को शामिल करें। सैंडविच को हेल्दी बनाने के लिए इसमें फ्रूट्स ,ड्राइड एप्रिकॉट्स,बनाना,कीवी का इस्तेमाल करके आप इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ा सकते हैं।

डायटीशियंस के अनुसार आप सैंडविच को हेल्दी बनाने के लिए इसमें कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं ध्यान रहे इसके साथ किसी प्रोसेस्ड चीज का भी इस्तेमाल न करें। बल्कि नैचुरल चीज का उपयोग करें। आपकी सेहत के लिए अच्छा यही होगा कि आप डेरी वाली चीज के बदले पनीर वाला सैंडविच बनाए।


Download Android App
Download iOS App



