Space News: क्या आपको पता है स्पेस में कैसे होता है एस्ट्रोनॉट का फेयरवेल? जानें इसके बारें में दिलचस्प फैक्ट्स

Summary :

अंतरिक्ष में कुछ समय बिताना भी काफी रोमांचक साबित हो सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अक्सर एस्ट्रोनॉट के खाने, पीने और सोने के तरीके दिखाते हुए वीडियो शेयर करते रहते है। एक ऐसा वीडियो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर किया है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ये दिखाया गया है कि जब किसी अंतर‍िक्ष यात्री की विदाई होती है तो उसका फेयरवेल कैसे मनाया जाता है? आखिर क्या है पूरा मामला? वीडियो में रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपयेव, दमित्री पेतेलिन और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) छोड़…

अंतरिक्ष में कुछ समय बिताना भी काफी रोमांचक साबित हो सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अक्सर एस्ट्रोनॉट के खाने, पीने और सोने के तरीके दिखाते हुए वीडियो शेयर करते रहते है। एक ऐसा वीडियो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर किया है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ये दिखाया गया है कि जब किसी अंतर‍िक्ष यात्री की विदाई होती है तो उसका फेयरवेल कैसे मनाया जाता है?

आखिर क्या है पूरा मामला?

वीडियो में रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपयेव, दमित्री पेतेलिन और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) छोड़ रहे हैं। तीनों एस्ट्रोनॉट हाल ही में धरती पर उतरे है। फ्रैंक रुबियो ने 371 दिन स्पेस पर रह कर रिकॉर्ड बनाया है। यूरोपीय पर्यटन एजेंसी ने बताया कि सर्गेई प्रोकोपयेव पर्यटन स्टेशन के कमांडर थे। जब उनका पृथ्वी पर आने का समय हुआ तोह वहां मौजूद अंतर‍िक्षयात्र‍ियों ने उन्हें एक बहुत ही शानदार फेयरवेल दिया। सर्गेई ने इसके बाद सबसे वरिष्ठ एस्ट्रोनॉट एंड्रियास मोगन्सन (Andreas Mogensen) को अपनी सारी जिम्मेदारियां सौंप दी। उन्होनें वो चाबी दी जो कि एक कमांडर को सौंपी जाती है। आईरिस प्रोग्राम के तहत एंड्रियास मोगन्सन स्पेस में गए हैं। वहां उपस्थित टीम के साथ वो रिसर्च कर रहे हैं।

एंड्रियास मोगन्सन बने स्पेस कमांडर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Andreas Mogensen (@astro_andreas)

 एंड्रियास मोगन्सन ने खुद इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वो कहते है कि, “मैं अंतरिक्ष स्टेशन का कमांडर बन गया। यह महत्वपूर्ण काम करना सौभाग्य और सम्मान की बात है। मैं और अभियान में भाग लेने वाले सत्तर दल को पूर्व कमांडर सर्गेई ने एक स्वच्छ और व्यवस्थित अंतरिक्ष स्टेशन सौंपा। हम अंतरिक्ष स्टेशन को उसी अच्छी स्थिति में बनाए रखेंगे, जैसा हमें दिया गया है।” वीडियो में आप सर्गेई एंड्रियास मोगन्‍सन को स्पेस स्टेशन की चाबी देते हैं।

आईरिस प्रोग्राम के अंतर्गत पहले अंतरिक्ष यात्री

 जानकारी दें कि यूरोपीय स्पेस एजेंसी के आईरिस प्रोग्राम के तहत स्पेस में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगन्सन (Andreas Mogensen) हैं। उनका जन्म वर्ष 1976 था। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नज़र आते है। रोजाना स्पेस स्टेशन के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले, बादलों का एक वीडियो अंतरिक्ष से शेयर किया गया था। वीडियो में बताया गया था कि हर दिन धरती पर बादल मंडराते रहते हैं, इसलिए पृथ्वी की तस्वीर लेना मुश्किल हो जाता है। लेकिन धरती को बचाने में बादल बहुत महत्वपूर्ण हैं। वह या तो सूरज से आने वाली रेज़ को अपने अंदर अब्सॉर्ब कर लेते हैं या वापिस स्पेस में रिफ्लेक्ट कर देते हैं। 13 सितंबर को, उन्होनें स्पेस से रेगिस्तान की एक फोटो शेयर की, जो लोगों ने बहुत पसंद की।

Khushboo Sharma