Students ने Board Exam में पास होने के लिए टीचर को दी रिश्वत, IPS अधिकारी ने शेयर की नोटों वाली फोटो

Summary :

बोर्ड एग्जाम के समय बच्चों के मन में डर और उत्साह दोनों एक ही समय में मौजूद होते है। बच्चे एग्जाम में पास होने के लिए कड़ी मेहनत करते है तो कई बार कुछ बच्चे एग्जाम में पास होने के लिए ऐसे रास्ते पर चल देते है जो पूरे एजुकेशनल सिस्टम पर सवाल उठाता है। ऐसी ही एक मामला सामने आया है, जहां पर छात्रों ने बोर्ड एग्जाम ने पास होने के लिए अपनी आंसर शीट में नोटों को छुपा दिया।

IPS ने ‘X’ पर साझा की तस्वीर
आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक फोटो शेयर की साथ ही चिंता व्यक्त करते हुए लिखा- “यह फोटो एक टीचर ने भेजी है। यह सभी नोट स्टूडेंट्स ने पास होने के लायक नंबर (पासिंग मार्क्स) देने की गुजारिश के साथ बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट्स के अंदर रखे थे। यह हमारे छात्रों, शिक्षकों और पूरे एजुकेशनल सिस्टम के बारे में बहुत कुछ बताता है।”

आंसर शीट में रखे 100-200 के नोट
इन तस्वीर में देखा जा सकता है कि छात्रों ने टीचर को बोर्ड में पास करने के लिए 100-200 और 500 के नोट रखे हैं। यह तस्वीरें उन सभी छात्रों की पोल खोलती है, जिन्होंने पास होने के लिए टीचर को रिश्वत दी है। वहीं यह देखा जाता है कि बच्चे बोर्ड एग्जाम से पहले तो मौज-मस्ती में पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते लेकिन बाद में अलग-अलग तरीके अपनाने हैं। हालांकि जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने भी मजे लेने शुरू कर दिए।
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- कम-से-कम 500 रखता, 100-200 में कौन पास करता है। एक दूसरा यूजर लिखता है-पैसे भी गए और पास भी नहीं हुआ। वहीं अन्य यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा- पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता है। यह मानसिकता बचपन से ही विकसित हो चुकी है। 

Ritika Jangid