आज भी कई सारे ऐसे अविकसित देश जहां पर अंतरिक्ष कार्यक्रम का नामों निशान नहीं है। ऐसे में थाईलैंड भी एक ऐसा देश है जहां पर ये सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि यहां के छात्रों द्घारा किया गया एक नया प्रयोग अंतरिक्ष के तथ्य को भविष्य में बदल सकता है।

बता दें कि थाईलैंड में लोग अक्सर विशेष कार्यक्रमों को मनाने के लिए आतिशबाजी का प्रयोग करते हैं। इतना ही नहीं यहां पर पूरे साल समय-समय पर कुछ रॉकेट त्यौहार भी मनाएं जाते हैं,जिसमें लोग गाना-बजाना,डांस,प्रतिस्पर्धी परेड झांकियों,भोजन के साथ घर के बने रॉकेट के साथ आसमान में आतिशबाजी करते हैं। वहीं थाईलैंड में रहने वाले कुछ लोगों का यह मानना है कि आतिशबाजी बनाना उनकी धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने और एक समृद्घ नए साल को सुनिश्चित करने का एक बेहतरीन तरीका है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी थाईलैंड की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। इसलिए सभी छात्र रॉकेट फेस्टिवल को मनाने के लिए ज्यादा प्रयास करते हैं। थाईलैंड में रॉकेट लॉन्च करना एक प्रतिस्पर्धी घटना है। इतना ही नहीं इस रॉकेट समारोहों में जिसका सबसे अच्छा रॉकेट तैयार होता है और जो सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचता है उस विजेता टीम को पुरस्कार भी दिया जाता है।

बता दें कि साल 2014 में शौकिया रॉकेट बनाने वाले एक ग्रुप ने एक बहुत बड़ा थाई गिरंडोला तैयार किया। एक गोल कताई रॉकेट जो उड़ते हुए बेहद खूबसूरत नजर आता है। कॉलेज के युवा छात्रों ने बैम्बू रॉकेट फेस्टिवल के लिए एक विशाल रॉकेट का निर्माण किया सबसे महत्वपूर्ण बात की यह छात्र एक सफल रॉकेट बनाने में सफल हो गए। जिसकी कुछ लुभावनी उड़ान कैमरे में कैद की गई।

एक बार को इन छात्रों को ऐसा महसूस होता है कि वो ये रॉकेट जला कर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं इसी वजह से वह सभी रॉकेट में आग लगाकर जल्दी से भाग गए। लेकिन जब उनके द्वारा बनाया गया गिरंडोल घरती से बेहतरीन तरीके से उडऩा शुरू कर देता है। तो वाकई देखने लायक नजारा होता है। ये अद्भुत रॉकेट आसमान में बस चलता रहता है और ऊपर की और बढ़ता जाता है और अपनी अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचता है।


Download Android App
Download iOS App



