गर्मियों के दिनों में अगर बार-बार कुछ खाने का मन करें और आपके पास कोई विकल्प नहीं है तो ऐसे में आप खीरा ट्राई करें। खीरे पर हल्का सा काला नामक और नींबू छिड़क कर खाएं तो फिर इसका तो क्या ही कहना। गर्मियों के दिनों में प्यास भी ज्यादा लगती है। ऐसे में अगर आप खीरा खा लेते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि खीरा खाने से शरीर में पानी का बैलेंस भी मेनटेन रहता है और पेट भी भर जाता है।

इसके अलावा बॉडी में कई न्यूट्रिएंट्स भी पहुंचते हैं। यह विटामिन्स,मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स का एक अच्छा स्रोत है। खीरा खाने से आपको डाइजेशन में भी सहायता मिलती है। खीरे की स्किन में कुछ ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

खीरे को आप सैंडविच और सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है खीरे के कड़वेपन की वजह से हमारा सैंडविच और सलाद दोनों ही खराब हो जाते हैं। इसलिए ध्यान रहें खीरा खाने से पहले उसका कड़वापन जरूर निकालें और ये कोई मुश्किल नहीं बल्कि बेहद आसान है।

1.क्यों कड़वा होता है खीरा?
खीर नेचुरल ही कड़वा होता है। क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स प्रोड्यूस होते हैं जिनमें कड़वापन आता है। अगर खीरे का कड़वापन ना निकाला जाए और आप इसका ऐसे ही सेवन कर लें तो इंसान बीमार भी पड़ जाता है। खीरे की ठीक से सिंचाई न होना साथ ही इसमें समय पर खाद नहीं डल पाने की वजह से खीरे का स्वाद कड़वा हो सकता है। खीरे का कड़वे होने की एक मुख्य वजह तापमान भी है।

2.खीरा कटाने से पहले उसे ऊपर से मलें
खीरे का कड़वापन दूर करने के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका यह है कि उसे ऊपर से थोड़ा सा काट लें। फिर खीरें के ऊपर नमक लगा लें और कटे हुए टुकडे को गोल-गोल खीरें पर मलें। तभी खीरे पर से झाग बनने शुरू हो जाएंगे। इसका मतलब खीरे का कड़वापन दूर हो जाएगा। इसके बाद इसे पानी से धो लें। आप चाहें तो बिना नमक के भी खीरे को मल सकते हैं।

3.खीरे पर लगाएं नमक
इस तरीके के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह काफी ज्यादा असरदार होता है। तो आपको करना कुछ यूं है कि खीरे के 2 लम्बे हिस्से को काट लें। फिर दोनों लम्बाई वाले हिस्सों पर नमक लगा लें और फिर इसे एक दूसरे के साथ मलें।

अगर आपको दिखे की खीरे में से झाग आ रहे हैं तो इसको 2 से तीन बार करें। फिर खीरे को धो कर खा लें। ऐसा करने से खीरे में कड़वापन नहीं आएगा।


Download Android App
Download iOS App



