इंडिया ए का अगले हफ्ते से वेस्टइंडीज दौरा शुरु होने जा रहा है। लेकिन इस दौरे से पहले ही इंडिया ए को बड़ा झटका लग गया है। इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए हैं और वेस्टइंडीज दौरे से बाहर भी। शॉ की जगह ऋराज गायकवाड़ को मौका दिया गया है। ऋराज गायकवाड़ पिछले 12 महीने से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विश्व कप खेल रही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को चोट लग गई थी जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। धवन की जगह टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया जिसके बाद अब इंडिया ए में ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबोज के रूप में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज दौरे पर इंडिया ए की टीम के साथ मयंक अग्रवाल भी नहीं जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में विजय शंकर भी चोट की वजह से विश्वकप के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जिसके बाद बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड भेजा है। वहीं इंडिया ए में मयंक की जगह सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को मौका दिया है। अनमोलप्रीत सिंह ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

इंडिया ए की कप्तानी मनीष पांडे को दी गई है। मनीष पांडे इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में दोबारा मौका मिल सके। वहीं इंडिया ए में श्रेयस अय्यर को भी मौका दिया गया है जिन पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। श्रेयस अय्यर के साथ शुभमन गिल भी मध्यक्रम में खेलते हुए नजर आएंगे।

इंडिया ए टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और खलील अहमद को मौका दिया गया है तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में अक्षर पटेल और क्रुणाल पांड्या को जगह दी है। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अक्षर और क्रुणाल पांड्या अपना दम खम दिखा सकते हैं। वनडे सीरीज 11 जुलाई से शुरु होनी है।

वनडे सीरीज के लिए इस तरह है इंडिया ए की टीम-
मनीष पाण्डे (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल चहर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, खलील अहमद, आवेश खान और नवदीप सैनी।


Download Android App
Download iOS App




