भारत देश में जब भी हम अमीरों की बात करते हैं तो सबके मुंह पर अंबानी, टाटा और बिड़ला इनका नाम जरूर आता है। भारत के कई ऐसे भी मंदिर हैं जो इन सभी अरबपतियों से ज्यादा अमीर हैं। इनके मुकाबले यह मंदिर बहुत अमीर हैं।

अक्सर देखा गया है भारत में लोग मंदिरों में पैसों के साथ-साथ वह सोना-चांदी का चढ़ावा देते हैं। इन्हीं चढ़ावों की बदौलत ही इन मंदिरों की पूरी संपत्ति है। यह मंदिर हर साल अपने चढ़ावों से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे अमीर मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं भारत के पांच सबसे अमीर मंदिर-

1. पद्मनाभस्वामी मंदिर

भारत के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर भी आता है। इस मंदिर में चढ़ावा हर साल लगभग 500 करोड़ रुपए का चढ़ता है।
2. तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्रप्रदेश के तिरुपति में स्थित तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर भी भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। हर साल इस मंदिर में लगभग 600 करोड़ रुपए का चढ़ावा आता है। हजारों लोग आंध्रप्रदेश के इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।
3. वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू में स्थित वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में आता है। हर साल लगभग 500 करोड़ रुपए का चढ़ावा इस मंदिर में आता है।
4. साईं बाबा मंदिर

शिरडी में स्थित साईं बाबा मंंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। हर साल चढ़ावें में साईं बाबा मंदिर नए कीर्तिमान स्थापित करता है। शिरडी के साईं बाबा के सामने गरीब से लेकर अमीर आदमी अपना सिर टेकने आता है। हर साल इस मंदिर की लगभग कमाई 630 करोड़ रुपए है।
5. सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में आता है। हर साल हस मंदिर में लगभग 125 करोड़ रुपए का चढ़ावा आता है।


Download Android App
Download iOS App



