Health Tips: अपनी किडनी को स्वस्थ दवाइयों से नहीं, बल्कि घर की इन चीज़ों से रखें

Summary :

सफाई रखना बहुत आवश्यक है फिर चाहे वह शरीर की हो या घर की। घर की सफाई जिस तरह से आप करते हैं उसी तरह से अपनी किडनी को भी साफ़ करने जरूरी होता है।

सफाई रखना बहुत आवश्यक है फिर चाहे वह शरीर की हो या घर की। घर की सफाई जिस तरह से आप करते हैं उसी तरह से अपनी किडनी को भी साफ़ करने जरूरी होता है। हालांकि घर की सफाई के लिए आप मेड की मदद से करते हैं उसी तरह से किडनी को साफ़ रखने के लिए कुछ पौष्टिक चीज़ें होती हैं जिनकी मदद से आप शरीर में से गंदगी आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। दरअसल शरीर का एक अहम हिस्सा किडनी है। इसलिए किडनी को साफ़ रखने बेहद जरूरी होता है। चलिए आपको घरेलू  नुस्खे बताते हैं जिससे आप किडनी को साफ़ रख सकते हैं।
1. अदरक की चाय 

अदरक की चाय पीने से आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। खाली पेट रोज़ाना अदरक की चाय पीने से कई फायदे मिलते हैं।
2. धनिया पत्ता 

रोज़ाना खाली पेट धनिया के पत्ते और अजवायन का पानी पीने से किडनी को आप स्वस्थ रख सकते हैं। पानी में धनिया के पत्ते और अजवायन को उबाल लें फिर पानी को ठंडा करके पी लें। इस पानी से यूरीन के जरीए किडनी की गंदगी बाहर निकल जाएगी।
3.  नीम, गिलोय और गेहूं का रस 

इन तीनों को 50-50 ग्राम मिला लें और फिर किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इनका पानी रोज़ाना सुबह-शाम तक पीएं। ध्यान रहे की इस पानी के पीने के 1 घंटे तक कुछ नहीं खाएं।
4. क्रैनबेरी जूस 

कैलोरी की मात्रा क्रैनबेरी जूस में कम होती है। किडनी के लिए यह बहुत लाभदायक होता है और किडनी की सफाई इसके सेवन से आप कर सकते हैं।
5. हल्दी 

हल्दी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। हर किसी को हल्दी ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए। किडनी के साथ-साथ यह कई बिमारियों में लाभदायक है।

Desk Team