होली पर ये टोटके कर लेने से साल भर अच्‍छी रहेगी सेहत साथ ही बनी रहेगी खुशहाली

Summary :

हिंदू नववर्ष की शुरूआत होली के कुछ दिनों बाद यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से मानी जाती है।

हिंदू नववर्ष की शुरूआत होली के कुछ दिनों बाद यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से मानी जाती है। माना जाता है कि हिंदू धर्म में इस दिन से ही नव संवत्सर की शुरूआत हो जाती है और कहा जाता है कि नया साल अच्छा हो और हमें सभी प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी हों। इसके साथ ही परिवार के सभी लोगों की सेहत बेहतर बनी रहे।
इन सभी चीजों के लिए होली के शुभ मौके पर कुछ ऐसे अचूक टोटके हैं जिन्हें कर लेने से आपको सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। तो चालिए आज हम आपको बताने वाले हैं सेहत से जुड़े कुछ ऐसे ही टोटकों के बारे में जिन्हें कर लेने से आप पूरे सालभर सेहतमंद रहेंगे। 
1.लंबे से घर पर कोई बीमार
अगर आपकी तबीयत खराब रहती है और आपका उस बीमारी से पीछा नहीं छुट पा रहा है तो ऐसे में होलिका दहन के बाद बची हुई राख में से थोड़ी सी राख आप अपने घर ले आए और उसे एक लाल कपड़े में बांधकर रोगी के तकिए के नीचे रखें दें। ये उपाय कर लेने से पुरानी से पुरानी बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाएगी। 
2.बच्चे का बार-बार बीमार पड़ जाना
अगर आपके घर बच्चों की सेहत खराब रहती है और बच्चे बार-बार किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं तो होली वाले दिन बिना कटे हुए पान,लाल गुलाब और बताशे लेकर बच्चे के शरीर पर से 31 बार घुमा लें और अगले दिन इसे सूर्योदय होने से पहले किसी भी चौराहे पर रख दें। ऐसा कर लेने से बच्चा जल्दी ही ठीक हो जाएगा और बार-बार बीमार नहीं होगा। 
बहुत असरदाय है उबटन

होली के दिन हल्दी और सरसों से बना हुआ उबटन लगा लेने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। होली के दिन नहाने से पहले परिवार के सभी लोग उबटन लगा लें और इसके झाडऩ को इकट्ठा करके शाम को होलिका की अग्नि में डाल दें। इससे आपके सभी रोग नाश हो जाएंगे। 
नींबू का टोटका

होली के खास अवसर पर नींबू का यह टोटका काफी लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए असरदार है। इसके लिए आप एक बड़े आकार का नींबू लें और उसको रोगी के शरीर पर से सात बार घुमा लें।
अब एक चाकू लें और इसे सिर से पैरों तक छुआते हुए शरीर के बीचों बीच नींबू रखकर काट दें। शाम के वक्त नींबू के इन टुकड़ों को अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें। ये उपाय कर लेने से बीमारी व्यक्ति को जरूर लाभ होगा। 

Desk Team