दुनियाभर में कोरोना का कहर तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में अगर आप भी उनमें से हैं जिनके घर के पास सोशल डिस्टेंस बनने का कोई तरीका नहीं नजर आ रहा है,तो लाजमी है परेशानी भी आपको ही होनी चाहिए। क्योंकि एक जिम्मेदार नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह खुद ही दूसरे लोगों को अपने से दूर रखें। क्योंकि हर जगह, हर मोहल्ले, हर गली में कुछ ऐसे खुराफाती लोग होतें हैं, जिन्हें वैसे कभी क्रिकेट खेलना याद नहीं आता, लेकिन इन दिनों टाइम पास करने के लिए क्रिकेट का भूत सवार हुआ पड़ा है।

वही इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके घर में अभी चीनी और टमाटर सब कुछ खत्म हो गया फिर जब आखिर में उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता तब वह पड़ोसियों के घर कुछ ना कुछ मांगने के लिए आते रहते हैं। आलम यह है जो पहले भले ही कुत्तों से डर की वजह से घर के बाहर ना निकलते हो, लेकिन लॉक दवों के समय अब वह निकलने लग गए हैं। अब शायद उनका कहना है हम किसी से डरते नहीं, लेकिन लॉकडाउन के बीच लखनऊ के एक परिवार ने ऐसा शानदार काम करके दिखाया जिसको आपको भी जरूर कॉपी करना चाहिए।

पहले यहां देखें क्या लिखा है?
हाल ही में एएनआईयूपी ने अपने ट्विटर पेज पर इस फोटो को साझा किया है जिसके कैप्शन में लिखा है,लखनऊ हजरतगंज एरिया ने एक परिवार ने अपने रिश्तेदारों से इस वायरस के दौर में बिल्कुल अगल दूरी बनाने के लिए कहा है, दरअसल उन्होंने अपने घर के मेन गेट के आगे हाथ से लिख कर एक सूचना जारी की है। जिस पर लिखा है करोना संबंaधित जानकारी रिश्तेदार, दोस्त,यार कृपया करके हमारे घर पर मिलने के लिए नहीं आएं। अगर आए भी तो इस पोस्टर को पढ़ कर वापस चले जाएं, खुद भी वायरस से बचें और हमें भी बचाएं। धन्यवाद जिम्मेदार देशवासी।
Lucknow: Members of a family put up a notice outside their home in Hazratganj area, appealing their relatives not to visit them during #CoronavirusLockdown period. pic.twitter.com/kXKjB39r3v
— ANI UP (@ANINewsUP) April 2, 2020
काफी सुंदर पहल
वहीं अब लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं और इसे बहुत सुंदर पहल बता रहे हैं।
बहुत सुंदर पहल”
— अवलोक कात्यायन (@AvlokKathyan) April 2, 2020
वैसे देखा जाए तो इस समय यारी दोस्ती रिश्तेदारी बचानी इतनी जरूरी नहीं है कि जितना इंसान का होना जरूरी है। अब इस परिवार ने तो अपने आप में एक अच्छा नागरिक होने की मिसाल पेश कर दी है, लेकिन उनका कहना है उन्हें बाकी लोगों की भी चिंता है। देश की चिंता है,खुद की चिंता है। इसलिए आप भी लोगों से दूर रहे हैं, अगर आप सब यहां हैं रिश्तेदारी यारी दोस्ती, खेलना कूदना सब यही रहेगा।लेकिन इसके लिए आपका और हम सभी का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



