अपने जन्मदिन पर इस बंदे ने आनंद महिंद्रा से मांग ली Thar,किया मजेदार रिप्लाई

Summary :

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वो आए दिन कोई न कोई मजेदार पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वो आए दिन कोई न कोई मजेदार पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं इसके साथ ही वह यूजर्स के सवालों का जवाब देने में भी माहिर हैं। इतना ही नहीं उनके सेंस ऑफ ह्यमूर की जमकर तारीफें भी होती हैं। ये ताजातरीन मामला विपुल नाम के एक यूजर से जुड़ा है। इस बंदे ने आनंद महिंद्रा को ट्वीट किया और अपने जन्मदिन के मौके पर इसने महिंद्रा कंपनी Thar गाड़ी मांग ली। लेकिन इस बंदे को बदले में कुछ ऐसा जवाब मिला कि अब यह शायद ही किसी से कोई चीज मांगने की चाहत रखे। 
इस अति आत्‍मविश्‍वास से लबरेज यूजर @Vipul_Mp3 ने आनंद महिंद्रा के एक ट्वीट पर लिखा सर  मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। क्‍या आप मुझे मेरे बर्थडे पर महिंद्रा थार गिफ्ट कर सकते हैं ।

ओवर स्मार्टनेस की लगाई यू क्लास
इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने इस बंदे की ऐसी क्लास लगाई की पूछिए ही मत। आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया और विपुल ने ओवर स्मार्टनेस की ऐसी-तैसी कर दी। आनंद महिंद्रा ने इस यूजर को CHUTZPAH शब्द का अर्थ बताया। इस शब्द का मतलब होता है अति आत्‍मविश्‍वास या गुस्‍ताखी।
महिंद्रा ट्वीट करके लिखते हैं उससे प्यार करो या उससे नफरत करो,आपको विपुल की CHUTZPAH की तारीफ तो करनी पड़ेगी। विपुल को उसके CHUTZPAH  के लिए पूरे नंबर मिलने चाहिए। लेकिन अफसोस कि मैं हां नहीं कह सकता। मेरा काम बंद हो जाएगा। 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर अब अन्य यूजर्स भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने जब आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर कॉमेंट किया तब विपुल ने उसके जवाब में लिखा,मैं आपका फॉलोअर भी हूं आप भी मजे ले लो। 
अब इस सोशल मीडिया के अन्य यूजर्स भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं…

Desk Team