चेहरे की खूबसूरती और ग्लो बढ़ाने के लिए कई सारी महिलाएं बहुत जल्दी-जल्दी फेशियल करवाती रहती हैं। यूं तो फेशियल कराते ही चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है,लेकिन क्या आपको मालूम है कि बहुत जल्दी-जल्दी भी चेहरे पर फेशियल कराने से भी आपकी त्वचा खराब हो सकती है। तो आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा फेशियल किस तरह आपके चेहरे को नुकसान पहुंचाता है।

1.खुजली होना
स्किन पर फेशियल करते वक्त कई तरह की केमिकल युक्त क्रीम का प्रयोग किया जाता है और ये क्रीम हर किसी को सूट नहीं करती है। कई बार इन क्रीम के इस्तेमाल से स्किन पर खुजली भी हो जाती है। बता दें कि केमिकल प्रोडक्ट चेहरे के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होते हैं।

2.चेहरे पर रेड स्पॉट
फेशियल कराते समय चेहरे पर स्क्रब और मसाज की जाती है। लेकिन गलत मसाज की वजह से स्किन लाल भी पड़ सकती है साथ ही इससे चेहरे पर कई तरह के स्किन इनफेक्शन भी हो सकते हैं।

3.मुहांसे होना
फेशियल करा लेने के बाद चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते हैं। ऐसे में ऑयली स्किन पर फेशियल कराने के बाद पिम्पल्स होना आम बात है।

4.स्किन एलर्जी होना
फेशियल करवाते समय चेहरे पर कई तरह के प्रोडक्ट यूज किए जाते हैं। इससे आपको स्किन एलर्जी का खतरा ज्यादा होता है। यदि आप जल्दी-जल्दी फेशियल कराती हैं तो आपकी स्किन से नेचुरल नमी खो जाती है।



Download Android App
Download iOS App



