कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने राजनीतिक भविष्य का डर लगा और वह आरएसएस एवं भाजपा के साथ चले गए।
गांधी ने यह दावा भी किया कि सिंधिया को भाजपा में वो सम्मान नहीं मिलेगा जो कांग्रेस में मिल रहा था और इसका अंदाजा उन्हें हो जाएगा। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिंधिया जी को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। उनकी विचारधारा को जानता हूं। वह मेरे साथ कॉलेज में थे।
लखनऊ पोस्टर मामला : SC का इलाहाबाद HC के फैसले पर रोक से इंकार, बड़ी बैंच करेगी सुनवाई
उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर डर लगा। उन्होंने अपनी विचारधारा को जेब में डाल दिया और आरएएसएस के साथ चले गए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वास्तविकता है कि उन्हें वहां सम्मान नहीं मिलेगा। वह समझ जाएंगे। उनके दिल में जो है और मुंह से जो निकल रहा है, वो अलग अलग चीज है।’’
गौरतलब है कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद गांधी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रया व्यक्त की है। सिंधिया उनके करीबियों में गिने जाते थे। राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं राज्यसभा के उम्मीदवारों पर फैसला नहीं कर रहा हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



