हर घर में कोई ना कोई वास्तु दोष अवश्य होता है, जिस से घर वालों की तरक्की या प्रगति नहीं होती है। आए दिन कोई ना कोई परेशानी रहती है। घर में रहने वालों को सुखी रखने के लिए और घर में सुख समृद्धि पाने के लिए फेंगशुई कछुए का प्रयोग करना चाहिए।

आपने कई घरों तथा दुकानों या व्यावसायिक संस्थानों में जीवित कछुए या उनके मॉडल या चित्र अवश्य देखे होंगे। भारतीय धार्मिक परम्पराओं में तो हर ऐसे जीव का संबंध हमारे देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ है परंतु फेंगशुई में इसका एक अलग महत्व है। वास्तु की दृष्टि से यह और लाभदायक हो जाता है। हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखने को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जहां कछुआ होता है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। फेंगशुई में भी कछुआ रखना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
सिक्के वाला कछुआ घर या व्यापार में धन लाता है। इसमें पैसे लाने की एक विलक्षण चुंबकीय शक्ति होती है। उसके मुहं में एक सिक्का होता है।
अगर आपके ऑफिस में काम में मन नहीं लगता है या ऑफिस में आपको प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो ऑफिस के टेबल पर कछुआ रखने से फायदा होगा।
जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है या पढ़ाई में अच्छे नंबर नहीं आते हैं, तो स्टडी टेबल पर कछुआ रखना चाहिए। कछुआ रखने से पढ़ाई में मन लगता है और परीक्षाएं अच्छी जाती हैं।
घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भरकर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद यानी रोजाना नमक बदल दें।
कछुआ रखने से घर के लोगों की आयु लंबी होती है, घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
कछुआ लाने से घर, कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान या व्यापार स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा रहती है, जिससे सबका वास्तु दोष दूर होता है। पैसे कमाने की ताकत बढ़ती है. मानसिक तनाव दूर होता है और जल्दी-जल्दी सारे काम बनते चले जाते हैं। धन लाभ के लिए कछुए को घर फैक्ट्री और दुकान में अंदर की तरफ मुंह करके छिपाकर रखा जाता है।
अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और कई उपाय करने के बाद भी आपको कोई विकल्प नहीं मिल रहा है तो आप घर में स्फटिक से बना हुआ कछुआ रख सकते है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखें और मुंह अंदर की तरफ रहे।
घर में मिट्टी के बने कछुए को उत्तर-पूर्व दिशा, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए। ऐसा करने से यह सर्वोत्तम परिणाम देता है। ऐसा कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और जीवन में उतार-चढ़ाव कम आते हैं। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा आता है।
वहीं पीतल, चांदी, तांबा या अष्ट धातु से बना हुआ कछुआ यानि धातु का कछुआ घर या व्यवसायिक स्थल पर लगाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है व वास्तुदोष भी दूर होता है।
घर के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। यह क्लेश व नकारात्मक चीजों को घर से दूर करता है। अक्सर घर का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और दवा आदि लेने पर भी सेहस में सुधार नहीं होता, तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इससे घर में बीमारियां नहीं आती व घर पर बुरी नजर का असर नहीं होता। कछुआ नजर दोष भी खत्म करता है।


Download Android App
Download iOS App



