बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस वक्त गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं अब एक्टर की चर्चा बेयर ग्रिल्स के शो इंटू द वाइल्ड की वजह से भी खूब हो रही हैं, जहां विक्की बेयर के साथ जिंदा केकड़ा खाते देखे गए और अपने डर से लड़ते हुए पाए गए। खैर अब वो बातें भी सामने आई हैं जो विक्की ने शो के दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ शेयर कीं।

शुक्रवार को रिलीज होने वाले इस शो में विक्की ने अपने मुश्किलों से भरे दिनों को याद किया। एक्टर ने बताया कि वो बचपन में जिस घर में रहते थे वो ’10 बाई 10′ जितना था। एक्टर ने बताया कि उनके उस घर में अलग से ना तो किचन था ना बाथरुम। मैं वही पैदा हुआ हूं। इसके बाद मेरे परिवार ने बहुत संघर्ष किया। हमने सफलता की एक-एक सीढ़ी चढ़ी है। एक परिवार के तौर पर इस यात्रा के दौरान मैं बहुत मजबूत हुआ हूं।’
विक्की कौशल ने आगे कहा, ‘मुझे गहरे समुद्र को लेकर डर है और मैं इस समय उसके बीच में हूं। मैं कभी भी डीप वाटर में नहीं गया हूं। कभी शैलो वाटर में भी नहीं गया हूं। अगर मैं सी वाटर में जा रहा हूं, तो मुझे लगता है यह मैं पहली बार करूंगा और अपने डर को भी दूर करूंगा।’

बेयर ग्रिल्स के शो में बीते दिनों अजय देवगन नजर आए थे और अब विक्की कौशल जंगल की खाक छानने को तैयार है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शो का प्रोमो भी शेयर किया है। प्रोमो की शुरुआत बेयर के साथ होती है जो बताते है कि वो इंडिया के बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल से मिलने जा रहे हैं।

विकी कौशल इन दिनों कैटरीना कैफ के साथ अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की खबरें आम है। दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।


Download Android App
Download iOS App



